ट्रक लूट कांड का आरोपित लखीसराय से गिरफ्तार, औरंगाबाद जिनोरिया के पास 2016 में हुई थी घटना
लगभग नौ साल बाद एक आरोपित मनीष कुमार को पुलिस ने लखीसराय से गिरफ्तार किया है। जिसमें पहले तीन की गिरफ्तारी हुई थी। एक ने आत्म समर्पण किया था। चार आरोपित अभी फरार हैं।मनीष के खिलाफ लखीसराय थाना में चार मामले दर्ज हैं। इसमें लूट के साथ आर्म्स एक्ट के भी मामले शामिल हैं।

संवाद सहयोगी, दाउदनगर (औरंगाबाद) । वर्ष 2016 में एनएच 139 पर जिनोरिया के पास ट्रक लूट के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। लगभग नौ साल बाद एक आरोपित मनीष कुमार को पुलिस ने लखीसराय से गिरफ्तार किया है। उसके विरुद्ध पहले से भी सात आपराधिक मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं। इस कांड में कुल नौ आरोपित हैं।
जिसमें पहले तीन की गिरफ्तारी हुई थी। एक ने आत्म समर्पण किया था। चार आरोपित अभी फरार हैं, जिनको गिरफ्तार करने के लिए पुलिस प्रयासरत है। इस मामले में बुधवार को एसडीपीओ कुमार ऋषिराज ने बताया कि वर्ष 2016 में दाउदनगर थानान्तर्गत जिनोरिया के पास ट्रक लूट की घटना कारित करने के संदर्भ में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।
इस मामले में अनुसंधान के क्रम में नौ अप्राथमिकी आरोपित बने। जिसमें भोला पासवान उर्फ लालबहादुर पासवान, सुमन कुमार, टिंक महतो, तीनों साकिन बैदराबाद, मुरादपुर, दुधरा थाना- नगर जिला-अरवल निवासी, मुसताक खान, साकिन-सिकन्दरा जिला जमुई, अजय यादव उर्फ छोटू साकिन- महुआटांड़ बाजार, नगर थाना तिलैया जिला-कोडरमा, रमन सिंह उर्फ रमन कुमार उर्फ पलटु उर्फ अमर सिंह, मनीष कुमार और इसका बहनोई तथा अशोक जयसवाल साकिन मनहोरा मोड़, जिला दुमका एवं दो अज्ञात के विरुद्ध आरोप सत्य पाया गया था।
उक्त काण्ड में पूर्व में तीन आरोपित गिरफ्तार किये गए थे। एक नए न्यायालय में आत्मसमर्पण किया था। शेष बचे आरोपितों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की जा रही थी। छापामारी के क्रम में गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि मनीष कुमार साकिन शर्मा, थाना तेतरहाट जिला लखीसराय अपने घर आया हुआ है। उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई करते हुए छापामारी की गई।
उसे गिरफ्तार किया गया। एसडीपीओ ने बताया कि तकनीकी विशेषज्ञों ने जानकारी उपलब्ध कराई। अब आगे अन्य आरोपितों को गिरफ्तार करने के लिए कार्रवाई की जा रही है। मनीष के खिलाफ लखीसराय थाना में चार मामले दर्ज हैं। इसमें लूट के साथ आर्म्स एक्ट के भी मामले शामिल हैं। इसके अलावा तेतरहाट थाना में अपराध से जुड़े तीन मामले दर्ज हैं। ताजा कार्रवाई में पुअनि परमानन्द कुमार यादव व अन्य सशस्त्र बल शामिल हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।