Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Election Result: जहानाबाद से शिक्षा मंत्री हारे, यहां देखें- अरवल, कुर्था, घोसी और मखदुमपुर में कौन जीता

    By Nitin AroraEdited By:
    Updated: Tue, 10 Nov 2020 10:58 PM (IST)

    Bihar Election Result बिहार चुनाव के तीन चरणों में डाले गए वोटों की गिनती मंगलवार 8 बजे से शुरू हो गई थी। यहां देखें- अरवल कुर्था जहानाबाद घोसी और मखदुमपुर विधानसभा चुनाव 2020 मतगणना के नतीजे। राज्य में NDA ने एक बार फिर सरकार बना ली है।

    Hero Image
    अरवल, कुर्था, जहानाबाद, घोसी और मखदुमपुर विधानसभा चुनाव 2020 परिणाम। फोटो - प्रतीकात्मक

    अरवल, जेएनएन। बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे मंगलवार रात को आ गए। दैनिक जागरण पर बिहार के प्रत्येक मतगणना स्थल से सीधे और सबसे तेज नतीजे जारी किए गए। अरवल, कुर्था, जहानाबाद, घोसी और मखदुमपुर विधानसभा सीटों नतीजे जारी हो गए हैं। वहीं, बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री जदयू प्रत्‍याशी कृष्णनंदण प्रसाद वर्मा राजद प्रत्याशी सुदय यादव से 33902 वोटों से हार गए हैं।  वे जहानाबाद सीट से लड़े थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Arwal Chunav 2020 Results Updates:

    अरवल विधानसभा क्षेत्र से वामदल प्रत्याशी महानंद भाजपा प्रत्याशी दीपक शर्मा से 15875 वोटों से आगे चल रहे हैं।

    - एक समय में नक्सली गतिविधियों और सामूहिक नरसंहारों के लिए जाना जाता था अरवल जिला। अरवल विधानसभा सीट पर कुल 23 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। 2015 के चुनाव में राजद के रवींद्र सिंह यहां से जीते थे।

    Kurtha Chunav 2020 Results Updates:

    कुर्था विधानसभा क्षेत्र से भी राजद प्रत्याशी बागी कुमार वर्मा जदयू प्रत्याशी सत्यदेव सिंह कुशवाहा से 17928 मतों से आगे चल रहे हैं।

    -अरवल जिला में आती है कुर्था विधानसभा सीट। यहां कुल 19 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। जदयू के सत्यदेव कुशवाहा पहले दो बार जीत चुके हैं, इस बार वे हैट्रिक लगाने की तैयारी में हैं। वे दो बार मखदुमपुर के विधायक रह चुके हैं। राजद की सरकार में राज्य मंत्री भी रहे हैं। वर्ष 2015 के चुनाव में सत्यदेव कुशवाहा ने रालोसपा प्रत्याशी अशोक वर्मा को हराया था।

    Jehanabad Chunav 2020 Results Updates:

    जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र से बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री जदयू प्रत्‍याशी कृष्णनंदण प्रसाद वर्मा राजद प्रत्याशी सुदय यादव से 33902 वोटों से हार गए हैं।

     2015 के विधायक - सुदय यादव, कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा जदयू- 75030, सुदय यादव- 44199 - नोटा- 1497।

    -जहानाबाद - जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र के 11th राउंड में राजद के कुमार कृष्ण मोहन उर्फ सुदय यादव 12714 वोट से आगे, शिक्षा मंत्री कृष्ण नंदन वर्मा पीछे।

    -जहानाबाद सातंवा राउंड- इंदू कश्यप लोजपा --5605, सुदय यादव राजद ---16608,कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा जदयू  ---8978, राजद 7630 वोट से आगे।

    -जहानाबाद विधान सभा चौथा राउंड- ईंदू कशयप--2976, सुदय यादव---8641, कृषनंदन प्रसाद वर्मा ---5590, राजद 3051 वोट से आगे।

    -जहानाबाद से शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा पीछे। 

    -जहानाबाद सीट अब एक वीआइपी सीट के तौर पर जानी जाती है। इस सीट से राज्य सरकार के मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा चुनावी लड़ाई में हैं। जदयू की टिकट पर वे राजग के उम्मीदवार हैं। यहां कुल 15 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। 2015 के चुनाव में जदयू के साथ रहे राजद के पाले में यह सीट गई थी। मुद्रिका सिंह जीते थे।

    Ghosi Chunav 2020 Results Updates:

    घोषी में वामदल प्रत्‍याशी राम बाली यादव ने जदयू प्रत्याशी राहुल कुमार को 17333 वोटों से हरा दिया है।

    -जहानाबाद - घोसी विधानसभा क्षेत्र से 13Th राउंड से माले के रामबली यादव 16801 वोट से चल रहे है आगे।

    -घोसी विधानसभा में तीसरा राउंड- भाकपा माले---10342, जदयू---4327, माले 6015 वोट से आगे।

    -जहानाबाद जिल में आती है विधानसभा सीट घोसी। इस सीट से इस बार 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। पिछले चुनाव में जदयू प्रत्याशी इस सीट से जीते थे।

    Makhdumpur Chunav 2020 Results Updates:

    मखदुमपुर क्षेत्र से राजद के सतीश कुमार ने पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी के दामाद हम प्रत्‍याशी देवेंन्द्र मांझी को 22565 वोटों से हराया।

    मखदुमपुर -  राजद सतीश कुमार दास- राजद- 57027,

    देवेंद्र मांझी- हम- 37978, नोटा 585। 

    -मखदुमपुर क्षेत्र से राजद के सतीश दास पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी के दामाद देवेंन्द्र मांझी से 7838 वोट से आगें चल रहें हैं।

    -जहानाबाद - मखदुमपुर विधानसभा से 12Th राउंड में 14600 वोट से राजद के सतीश कुमार चल रहे है आगे। 

    -मखदुमपुर से हम प्रत्याशी जीतनराम मांझी के दामाद देवेन्द्र मांझी पीछे।

    -मखदुमपुर विधानसभा सीट भी जहानाबाद जिले के अंतर्गत आती है। एनडीए गठबंधन में यह सीट बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी हिन्दुस्तान आवाम मोर्चा (सेकुलर) के पास है। यहां से उन्होंने देवेन्द्र मांझी को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं, राजद ने सतीश दास पर भरोसा जताया है। 2015 में यह सीट राजद ने जीती थी।उम्मीदवार सूबेदार दास ने जीतने राम मांझी को 26,777 मतों से हराया था। जबकि जीतन राम मांझी 2010 में जदयू से विधायक बनें थे।

    बिहार चुनाव 2020 मतगणना : यहां देखें सभी सीटों के सबसे तेज नतीजे और किसकी होगी अगली सरकार