आरा में सड़क पर आया सास-बहू का विवाद, विदाई कराने को लेकर महिला को मारी गोली
हथियारबंद बदमाशों ने टहलने निकली आशा कार्यकर्ता को गोली मार दी। घायल 50 वर्षीय मनोरमा देवी तीर्थकौल गांव निवासी श्रीभगवान साह की पत्नी हैं।

जागरण संवाददाता/संदेश (भोजपुर)। भोजपुर जिले के संदेश थाना क्षेत्र अन्तर्गत तीर्थकौल नहर के समीप सोमवार की सुबह हथियारबंद बदमाशों ने टहलने निकली आशा कार्यकर्ता को गोली मार दी और फरार हो गए। हमलावर एक बाइक पर दो की संख्या में थे। घायल 50 वर्षीय मनोरमा देवी तीर्थकौल गांव निवासी श्रीभगवान साह की पत्नी हैं। पेशे से संदेश प्रखंड की आशा हैं।
गोली पीठ और कंधे के भाग में लगी है। इलाज के लिए सदर अस्पताल, आरा में भर्ती कराया गया है। शुरुआती जांच में बेटे के ससुराल पक्ष से बहू की विदाई को लेकर वाद-विवाद की बात सामने आ रही है। पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है। इधर, घायल आशा मनोरमा देवी ने बताया कि सोमवार की सुबह गांव की ही एक महिला के साथ टहलने के लिए नहर की ओर निकली थी। इस बीच एक बाइक पर सवार दो लोग आए और उन पर फायरिंग कर दी, इससे वह घायल हो गईं।
दो साल पूर्व हुई थी शादी
घायल आशा कर्मी मनोरमा देवी के पुत्र संपूर्ण देव ने बताया उनकी शादी वर्ष 2023 में रोहतास जिला के बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव में हुई थी। विवाह के बाद से ही उनके ससुर द्वारा कहा गया है कि उनकी पुत्री उनके घर पर ही रहेगी और उनके हिसाब से रहेगी। इस बात को लेकर उन लोगों के बीच विवाद चल रहा है।
दशहरा के समय जब वे अपनी पत्नी की विदाई करने के लिए ससुराल शिवपुरी गए, तभी उसके ससुर द्वारा पुलिस को बुलाकर उसकी बेइज्जती की गई थी। डिप्रेशन में आकर उसने अपना सिर फोड़ लिया था। इसके बाद वह अपनी पत्नी को लेकर वापस अपने घर चला आया था।
ससुराल वालों पर ही अपनी मां पर पर फायरिंग करने की आशंका जताई है। संदेश थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि उनकी बहू से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताएं कि उनके मायके में मां-बाप से ही विवाद चल रहा है। हालांकि, पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।