आरा में दो लड़कियों ने भागकर रचाई शादी, एक पति तो दूसरी बनी पत्नी
भोजपुर जिले में दो लड़कियों के भागकर शादी करने का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। आरा की ये दोनों लड़कियां, जिनमें से एक नाबालिग थी, 15 जून को दिल्ली भाग गई थीं और वहां मंदिर में शादी कर ली थी। स्वजनों ने उन्हें दिल्ली से बरामद कर पुलिस और बाल संरक्षण इकाई के पास प्रस्तुत किया।

जागरण संवाददता, आरा। भोजपुर जिले में दो लड़कियों द्वारा भागकर शादी रचाए जाने का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। घटना आरा शहर के टाउन थाना क्षेत्र के एक मुहल्ले की बताई जा रही है। स्वजन ने दोनों लड़कियों को दिल्ली से बरामद कर सोमवार को पुलिस व बाल संरक्षण इकाई के पास प्रस्तुत किया।
इस दौरान बाल संरक्षण इकाई द्वारा दोनों की काउंसलिंग कर उन्हें समझाने का प्रयास किया गया। बरामद लड़कियों में एक नाबालिग बताई जाती है। इसमें एक पति तो दूसरी पत्नी बनी थी। जांच के दौरान मोबाइल से पति व पत्नी के रूप मेें तस्वीरें भी मिली है।
बरामद दाेनों लड़कियाें की उम्र 15 से 18 साल के पास बताई जाती है। दाेनों एक ही मोहल्ला की है। दाेनों के बीच करीब तीन साल से संबंध थे। इस दौरान 15 जून को दोनों लड़कियां भागकर दिल्ली चली गई थी, जहां पर मंदिर में शादी किए जाने की बात सामने आ रही है।
इसमें नाबालिग लड़की के पिता पेशे से लहसून बिक्री करते है। इस दौरान खोजबीन मेें लगे स्वजन दोनों लड़कियों काे दिल्ली से बरामद कर आरा लाए। इसके बाद उन्हें पहले टाउन थाना पुलिस के समक्ष ले गए।
इंस्पेक्टर देवराज राय ने बताया कि दोनों लड़कियां एक-दूसरे के साथ रहना चाहती थी। महिला अफसर के साथ उन्हें काउंसलिंग के लिए बाल संरक्षण इकाई में भेजा गया था। दोनों लड़कियां नाबालिग हैं। काउंसलिंग कर दोनों लड़कियों को समझा दिया गया है और स्वजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।
दोनों पहली काउंसिंग में अलग-अलग रहने को तैयार हो गई है। इसे लेकर पहले से थाने में कोई प्राथमिकी नहीं कराई गई थी। काउंसलिंग के आधार पर मामले का निपटारा किया गया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।