Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Araria News: नवयुवक का फंदे से लटका मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

    Updated: Thu, 03 Jul 2025 06:05 PM (IST)

    अररिया के सिकटी थाना क्षेत्र में एक युवक का शव बांस की झाड़ी में लटका मिला। मृतक की पहचान सकीम के रूप में हुई है जो 30 जून से लापता था। पुलिस को हत्या की आशंका है और मामले की जांच कर रही है। परिजनों ने प्रेम प्रसंग की बात भी बताई है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

    Hero Image
    घटनास्थल पर जुटी लोगों की भीड़। जागरण फोटो

    जागरण संवाददाता, सिकटी(अररिया)। सिकटी थाना क्षेत्र के पनभिजुआ गांव के निकट सड़क किनारे गुरुवार को बांसबाड़ी के बांस में फंदे से लटका एक नवयुवक का शव बरामद हुआ।

    यह बरामदगी फूटानी चौक से खोरागाछ जाने वाली डोम सड़क में पनभिजुआ मोड़ के पास चाय दुकान के पीछे बांस की झाड़ी में हुई।

    सबसे पहले ग्रामीणों ने शव को लटकते देखा तो हल्ला किया फिर सिकटी पुलिस को इसकी सूचना दी गई। सूचना पाकर घटना स्थल पर सिकटी थानाध्यक्ष नरेद्र कुमार प्रसाद, बरदाहा थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्या, सिकटी थाना के एसआइ उज्वल कुमार सिंह और विनोद कुमार दल-बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शव की पहचान सिकटी थाना क्षेत्र के पड़रिया सालगुडी वार्ड नंबर 6 निवासी सकीम (16) पिता नसीम टेलर के रूप में की गयी। सिकटी पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर शव का पंचनामा किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए अररिया रेफर कर दिया।

    सिकटी थानाध्यक्ष नरेद्र कुमार प्रसाद ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि हत्या कर शव को बांस की झाड़ी में फंदे से लटका दिया गया है। उन्होंने बताया कि शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारणों का पता चल पाएगा।

    घटना की जानकारी देते हुए मृतक सकीम के माता असमुन ने बताया कि विगत 30 जून को सकीम अपने घर से निकला था, उसके बाद आज उसका शव पनभिजुआ मोड़ के पास बांस की झाड़ी में मिला।

    मृतक की माता ने बताया कि उनके पांच पुत्रों में सकीम चौथे नंबर का था। मृतक के माता ने पुलिस को बताया कि उनको लगा कि सकीम किसी रिश्तेदार के यहां गया होगा। जिस कारण वह पुलिस को गायब होने की सूचना नहीं दी।

    मृतक की माता सहित ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि सकीम को कुआडी थाना क्षेत्र के किसी लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सकीम मोबाइल पर उस लड़की से बराबर बात भी करता था।

    इसी क्रम में सकीम का एक दोस्त है, जो सिकटी थाना क्षेत्र के मसूण्डा गांव का बताया जाता है। उसी ने सकीम को फोन करके बुलाया था।

    उसके बाद वह घर से निकला तो उसका शव फंदे से लटका मिला। उसकी हत्या की गई है। ग्रामीणों ने बताया कि लगभग एक वर्ष पूर्व मृतक के पिता को सिकटी पुलिस ने प्रतिबंधित कफ सिरप बेचने के आरोप में जेल में है।

    सिकटी थानाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार प्रसाद ने बताया कि मृतक के परिजनों द्वारा किसी भी प्रकार का कोई आवेदन नहीं दिया गया है। मृतक के परिजनों द्वारा आवेदन देने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

    थानाध्यक्ष ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए अररिया भेज दिया गया है। सिकटी थानाध्यक्ष ने बताया कि फोरेंसिक टीम भी जांच के लिए घटना स्थल पर पहुंच कर जांच करेगी।