संगीत महोत्सव: कार्यक्रम देखकर भाव विभोर हुए दर्शक
फोटो नंबर 12 एआरआर 11 कैप्शन फारबिसगंज के जेपी भवन में आयोजित संगीत महोत्सव का उद्
फोटो नंबर 12 एआरआर 11
कैप्शन: फारबिसगंज के जेपी भवन में आयोजित संगीत महोत्सव का उद्घाटन करते अशोक मिश्रा, जिप सदस्य दिलीप पटेल,अमरीश राहुल व छात्र।
सरयू मिश्र संगीत महाविद्यालय ने किया संगीत महोत्सव का आयोजन
जेपी सभा भवन में हुआ कार्यक्रम
बड़ी संख्या में शहरवासी एवं संगीत प्रेमी थे मौजूद
संसू.,फारबिसगंज (अररिया):
स्थानीय जेपी सभा भवन में रविवार को श्रीसरयू मिश्र संगीत महाविद्यालय द्वारा संगीत महोत्सव का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि व समाजसेवी अशोक मिश्रा, जिप सदस्य दिलीप पटेल, अमरीश राहुल आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
जिसमें छात्र- छात्राओं ने एक से बढ़ कर एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थिति लोगों का मनमोह लिया। कार्यक्रम को देखकर दर्शक भाव विभोर हो गए।
इस मौके पर विद्यालय के निर्देशक रूपेश झा एवं प्राचार्या संगीता कुमारी ने आगत अतिथियों का स्वागत करते हुए संस्था द्वारा किये जा रहे कार्यो की जानकारी दी।
कार्यक्रम का शुभारंभ बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर किया गया। वहीं छात्र-छात्राओं में गार्गी प्रियदर्शिनी,अद्वेत परासर,छवि कुमारी, मोपिया राय, दीपिका भौमिक, अमिताभ मित्रा, सिद्धि कुमारी, स्नेहा झा, सुप्रिया चन्द्र, अर्पिता चंद्र, दिव्या शालिनी,कौशल भगत, अंतरा झा, कृष्ण कुमार राजा, अनूप पोद्दार, सौरभ चन्द्र, प्रभात रंजन, राहुल ठाकुर, विपिन राय आदि के द्वारा नाटक,रिकॉर्डिंग डांस,कथक नृत्य, शास्त्रीय गायन आदि कार्यक्रम प्रस्तुत कर अपनी कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
मंच का संचालन संगीत शिक्षक गोविद मिश्रा ने किया।
मौके पर अनूप जायसवाल,मनोज जायसवाल, पीयूष मिश्रा, मांगन मिश्र, विद्यानंद पासवान, अरविद कुमार झा, पवन मिश्रा, मासूम अंसारी, रामानंद झा, मीना देवी, धीरेंद्र झा, आंनद देव, प्रियदर्शी, राजा अली, मो. सेफी आजम सहित बड़ी संख्या में शहरवासी मौजूद थे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।