बिहार में SSB ने 3 बांग्लादेशी नागरिकों को दबोचा, भारतीय सहयोगी भी गिरफ्तार
एसएसबी ने जोगबनी सीमा पर अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन बांग्लादेशी नागरिकों और एक भारतीय मददगार को गिरफ्तार किया है।
-1794917156071_m.webp)
सांकेतिक तस्वीर
HighLights
एसएसबी ने जोगबनी सीमा पर चार लोगों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार लोगों में तीन बांग्लादेशी नागरिक और एक भारतीय।
अवैध गतिविधियों के खिलाफ यह कार्रवाई की गई।
जागरण संवाददाता, अररिया। भारत-नेपाल सीमा पर अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 56वीं वाहिनी के जवानों ने जोगबनी बार्डर से तीन बांग्लादेशी नागरिकों सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार लोगों में एक भारतीय नागरिक भी शामिल है, जो बांग्लादेशी नागरिकों का मददगार बताया जा रहा है। एसएसबी जवानों ने यह कार्रवाई सोमवार को जोगबनी बीसीपी गेट के समीप सीमा स्तंभ संख्या 180 के पास की है।
गिरफ्तार बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान मो साकिब हुसैन (31), निवासी पुथियापाड़ा राजशाही, एमएसटी रोशनारा (40) निवासी गोविंदोपुर और मो फिरोज अहमद सवपन (45), निवासी गोविंदोपुर राजशाही बांग्लादेश के रूप में हुई है।
वहीं, भारतीय सहयोगी की पहचान मिलन कुमार मंडल (46), निवासी खास महल, मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल के रूप में की गई है।
यह भी पढ़ें- मदद के बहाने महिला को गलत नीयत से मोतिहारी के दारोगा ने बुलाया थाने, ऑडियो वायरल होने पर एसपी ने किया निलंबित
यह भी पढ़ें- सीतामढ़ी में छठ के कार्यक्रम में डांसर संग लहराई पिस्टल, अब सलाखों के पीछे पहुंचा युवक