विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मदद के बहाने महिला को गलत नीयत से मोतिहारी के दारोगा ने बुलाया थाने, ऑडियो वायरल होने पर एसपी ने किया निलंबित

Published: Tue, 17 Nov 2026 04:24 PM (IST)

मोतिहारी में एक दारोगा शैलेश कुमार को महिला को गलत नीयत से थाने बुलाने और ऑडियो वायरल होने के आरोप ...और पढ़ें

ऑडियो वायरल होने पर एसपी ने किया निलंबित (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

ऑडियो वायरल होने पर एसपी ने किया निलंबित (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

HighLights

  1. दारोगा शैलेश कुमार महिला को गलत नीयत से थाने बुलाया।

  2. ऑडियो वायरल होने पर एसपी ने तत्काल निलंबित किया।

  3. जमीन विवाद में रिश्वत लेने का भी आरोप लगा।

संवाद सहयोगी, मोतिहारी। सुगौली थाना के दारोगा शैलेश कुमार मुकदमे एक महिला को मदद पहुंचाने के लिए गलत नीयत से थाने बुलाने का आरोप लगा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने दारोगा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। घटना की बाबत साइबर थाने में दारोगा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

बताया गया है कि इंटरनेट मीडिया पर एक ऑडियो प्रसारित हो रहा था। ऑडियो में दारोगा महिला के साथ गलत संवाद करते सुने जा रहे। दैनिक जागरण ऐसे किसी ऑडियो की पुष्टि नहीं करता। 

मामला रफा दफा करने के बदले लिए 4 हजार

बताया गया है कि दारोगा कथित तौर पर जमीनी विवाद से संबंधित एक मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं करने व मामले को रफा-दफा करने के एवज में चार हजार रुपया लिया था। फिर बातचीत में आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करने से संबंधित बातचीत की जा रही है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने पुलिस निरीक्षक मुन्ना कुमार पर्यवेक्षी पदाधिकारी सुगौली से जांच कराई। जांच के क्रम में प्रकाश में आया कि सुगौली थाना अंतर्गत सात अक्टूबर 2026 को एक महिला द्वारा जमीन विवाद में झोपड़ी में आग लगने व तोड़-फोड़ करने का आरोप लगाते हुए सुगौली थाना में आवेदन दिया गया था। 

साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज 

मामले की जांच दारोगा शैलेश कुमार द्वारा की जा रही थी। इसी क्रम में मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं करने व मामले को रफा-दफा करने के एवज में चार हजार रुपया लेने संबंधित बातचीत की जा रही है। जांच में प्रथम दृष्टया दारोगा शैलेश कुमार की संलिप्तता सामने आई है। 

मामले में साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रक्सौल को विस्तृत जांच कर जांच प्रतिवेदन 24 घंटे में समर्पित करने का निर्देश दिया जाता है।

यह भी पढ़ें- तलाकशुदा महिला को नेपाल ले जाकर बनाया संबंध, गर्भपात कराकर छोड़ा; छठ पर फिर हरकत करते पकड़ा गया चंपारण का युवक 


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।