तलाकशुदा महिला को नेपाल ले जाकर बनाया संबंध, गर्भपात कराकर छोड़ा; छठ पर फिर हरकत करते पकड़ा गया चंपारण का युवक
आदापुर में एक महिला को प्रेमजाल में फंसाकर शारीरिक संबंध बनाए गए और गर्भवती होने पर जबरन गर्भपात कराया गया। ...और पढ़ें
-1794840769146_m.webp)
सांकेतिक तस्वीर
HighLights
महिला को प्रेमजाल में फंसाकर शारीरिक संबंध बनाए गए।
गर्भवती होने पर जबरन नशीली दवा देकर गर्भपात कराया।
आरोपी मंजीत चौरसिया को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
संवाद सहयोगी, आदापुर। थाना क्षेत्र एक गांव की महिला को प्रेमजाल में फंसाकर शारीरिक संबंध बनाने और गर्भवती होने पर गर्भपात कराने के बाद जान से मारने की धमकी दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है।
इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित युवक मंजीत चौरसिया को गिरफ्तार कर ली है। इसकी जानकारी थानाध्यक्ष रुपम कुमारी ने दी।
इस मामले में पीड़ित महिला ने थाना को आवेदन दी है। बताया जा रहा है कि महिला की शादी पूर्व में हुई थी। शादी के बाद पति-पत्नी के बीच चल रहे अनबन को लेकर आपसी सहमति से तलाक हो गया था। इसके बाद महिला अपने मायके में रहती थी।
इस दौरान गांव के ही एक युवक ने प्रेमजाल में फंसा शादी का झांसा देकर अंतरंग संबंध बनाने की कोशिश किया, फिर घुमाने के बहाने महिला को बीते फरवरी माह में लेकर नेपाल के काठमांडू चला गया।
वहां मर्जी के बगैर संबंध बनाता रहा। विरोध करने पर वह जल्द ही शादी करने का भरोसा दिलाता रहा। इसी बीच, महिला गर्भवती हुई तब शादी का दबाव बनाया तो आरोपीत ने धोखे से नशीली दवा खिलाकर उसका जबरन गर्भपात करा दिया।
लगभग दो महीने नेपाल में रखने के बाद आरोपी उसे वापस उसके मायके पहुंचा दिया। पीड़िता का आरोप है कि साजिश के तहत उस पर जानलेवा हमला किया। घटना के दिन आरोपित मंजीत चौरसिया, उसके माता-पिता ने महिला को घेर कर गाली गलौज किया।
जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित किया और मारपीट कर भगा दिया। फिर छठ पर्व के अवसर पर आरोपित युवक पीड़ित महिला के किराए के मकान पर पहुंचा और शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश किया तो महिला ने शोर मचाया। तब परिजनों इसकी सूचना पुलिस दी।
मौके पर पहुंचे लोगों ने आरोपित युवक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। थानाध्यक्ष रूपम कुमारी ने बताया कि मामले में प्राथमीकी दर्ज कर ली गई है।
आरोपित युवक को जेल भेजने की कानूनी प्रक्रिया की जा रही है तथा पीड़िता को बयान के लिए न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। इसके साथ ही पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की भी बारीकी से जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें- समस्तीपुर के जमुआरी नदी में डूबने से 9 साल के लड़के की मौत, 3 किशोरों को गांव वालों ने बचाया
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।