विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

समस्तीपुर के जमुआरी नदी में डूबने से 9 साल के लड़के की मौत, 3 किशोरों को गांव वालों ने बचाया

Published: Mon, 16 Nov 2026 04:42 PM (IST)

समस्तीपुर के पूसारोड स्थित गंगापुर गांव में जमुआरी नदी में डूबने से नौ वर्षीय सत्यम कुमार की मौत हो गई।

जमुआरी नदी में किशोर की डूबने से मौत के बाद रोते-बिलखते स्वजन। (जागरण)

जमुआरी नदी में किशोर की डूबने से मौत के बाद रोते-बिलखते स्वजन। (जागरण)

HighLights

  1. जमुआरी नदी में डूबने से नौ वर्षीय सत्यम की मौत।

  2. ग्रामीणों ने तीन अन्य किशोरों को सुरक्षित बचाया।

  3. यह दुखद घटना समस्तीपुर के गंगापुर गांव में हुई।

संवाद सूत्र, पूसारोड। वैनी थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव वार्ड संख्या 10 में सोमवार को जमुआरी नदी में डूबने से नौ वर्षीय किशोर सत्यम कुमार की मौत हो गई।

हादसे में उसके साथ नहाने गए तीन अन्य किशोरों को ग्रामीणों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना के बाद मृतक के ननिहाल में कोहराम मच गया। छठ पूजा के दिन हुए इस हादसे से गांव में भी शोक का माहौल है।

मृतक की पहचान घटहो थाना क्षेत्र के कांचा गांव निवासी राजेश कुमार के पुत्र सत्यम कुमार के रूप में हुई है। वह अपने नाना शंभू साह के साथ गंगापुर स्थित ननिहाल में रहता था।

उसके माता-पिता रोजी-रोटी के सिलसिले में चेन्नई में रहते हैं। वैनी थानाध्यक्ष कल्पना कुमारी ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब एक बजे गंगापुर लोहा पुल के पास जमुआरी नदी में नहाने के लिए चार किशोर गए थे। इसी दौरान सत्यम नहाते समय गहरे पानी में डूबने लगा।

उसे डूबता देख साथ गए अन्य तीन किशोर भी शोर मचाते हुए नदी में उतर गए। हल्ला सुनकर बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण नदी किनारे जुट गए।

ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए चारों किशोरों को पानी से बाहर निकाला। सत्यम को अचेत अवस्था में स्थानीय नर्सिंग होम ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वहीं, अन्य तीनों किशोर खतरे से बाहर हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। इधर, सत्यम की मौत के बाद स्वजन गहरे सदमे में हैं। स्वजन शव को अपने साथ ले गए हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के माता-पिता के चेन्नई से आने के बाद पोस्टमार्टम कराने के संबंध में निर्णय लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- लखीसराय में हादसा: तालाब में नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।