विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सीतामढ़ी में छठ के कार्यक्रम में डांसर संग लहराई पिस्टल, अब सलाखों के पीछे पहुंचा युवक

Published: Tue, 17 Nov 2026 03:58 PM (IST)

सीतामढ़ी में छठ पर्व के दौरान डांसर के साथ पिस्टल लहराने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

HighLights

  1. छठ कार्यक्रम में डांसर संग पिस्टल लहराने का वीडियो वायरल।

  2. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर दो युवकों को किया गिरफ्तार।

  3. गिरफ्तार सतरेश मुखिया से पिस्टल भी बरामद की गई।

जागरण संवाददाता, सीतामढ़ी। छठ पर्व के अवसर पर चोरौत दुर्गा चौक के समीप खरौहरी में आयोजित कार्यक्रम में डांसर के साथ पिस्टल लेकर डांस करने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। 

गिरफ्तार युवकों की पहचान चोरौत उत्तरी पंचायत अन्तर्गत वार्ड संख्या एक निवासी सीताराम मुखिया के पुत्र अरुण मुखिया एवं वार्ड संख्या दो निवासी योगेंद्र मुखिया के पुत्र सतरेश मुखिया के रूप में हुई है।  

निशानदेही पर पिस्टल बरामद किया

पूछताछ के दौरान अरुण मुखिया ने बताया कि उसे पिस्टल सतरेश मुखिया ने उपलब्ध कराया था। इसके बाद पुलिस ने सतरेश मुखिया को भी गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर पिस्टल बरामद किया गया।  

गिरफ्तार सतरेश मुखिया पूर्व में भी शराब बेचने के आरोप में जेल जा चुका है। इस संबंध में स्थानीय थाने में कांड संख्या 155/25 दर्ज है।पुलिस उसके अपराधिक इतिहास को भी खंगाल रही है। इसकी जानकारी एएसपी सह डीएसपी सुनीता कुमारी ने प्रेस कांफ्रेंस कर दी है।

यह भी पढ़ें- सीतामढ़ी के सोनबरसा थाना हाजत में बंद नेपाली युवक की मौत, एसकेएमसीएच में दो घंटे चला इलाज


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।