Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Navratri 2025: हाथी पर सवार होकर आएंगी माता रानी, मगर क्या है इसके पीछे की वजह? पंडित जी ने सब बताया

    Updated: Fri, 19 Sep 2025 05:32 PM (IST)

    पितृपक्ष के बाद अररिया में 22 सितंबर से शारदीय नवरात्र की शुरुआत होगी जिसके लिए जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं। पूजा पंडाल बन रहे हैं और कमेटियां आयोजन में जुटी हैं। इस बार मां दुर्गा का आगमन हाथी पर हो रहा है जो अच्छी वर्षा का संकेत है। विभिन्न मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी जिससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल रहेगा।

    Hero Image
    कलश स्थापना के साथ शारदीय नवरात्र 22 से

    जागरण संवाददाता, अररिया। पितृपक्ष के समापन के बाद 22 सितंबर से कलश स्थापना के साथ शारदीय नवरात्र शुरू हो जाएगा। इसको लेकर तैयारी जोर-शोर से चल रही है। पूजा पंडाल बनाने का कार्य जोर-शोर से चल रहा है। पूजा कमेटियों द्वारा दुर्गा पूजा के सफल आयोजन को लेकर लगातार बैठकें की जा रही है। अभी से पूजा सामग्री से दुकानें सजनी शुरू हो गई है। कलाकारों ने पूजा पंडाल बनाने का काम शुरू कर दिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस वर्ष शारदीय नवरात्र की शुरुआत 22 सितंबर दिन सोमवार से हो रही है। मां दुर्गा को समर्पित यह पर्व 01 अक्टूबर दिन बुधवार तक चलेगा। वहीं, 02 अक्टूबर को विजयादशमी यानी दशहरा का पर्व मनाया जाएगा। नवरात्र के नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा की जाती है।

    मां जगदंबे के आगमन की सवारी नवरात्र के प्रारंभ वाले दिन पर निर्भर करती है। यानी नवरात्र की शुरुआत जिस दिन होती है, उस दिन के आधार पर उनकी सवारी तय होती है।

    इसी प्रकार से वह जिस दिन विदा होती हैं, उस दिन के आधार पर प्रस्थान की सवारी तय होती है। बंगला पंचांग के अनुसार, मां का आगमन व हाथी पर हो रहा है। वहीं, मिथिला पंचांग के अनुसार मां का आगमन हाथी पर हो रहा है, जो काफी बारिश का संकेत है।

    हाथी पर आएंगी मां दुर्गा

    मां खड्गेश्वरी महाकाली मंदिर के साधक नानू बाबा ने बताया कि इस बार शारदीय नवरात्र की शुरुआत सोमवार को है।सोमवार को शुरू होने के कारण माता का वाहन हाथी होता है। हाथी पर सवार होकर माता का आगमन अधिक वर्षा का संकेत देता है।

    मान्यता के अनुसार, यदि नवरात्र सोमवार या रविवार से शुरू हो रही है तो मां दुर्गा का वाहन हाथी होता है, जो अधिक वर्षा के संकेत देता है। मां खड्गेश्वरी महाकाली मंदिर मे रोजाना संध्या 7:30 पुष्पांजलि आयोजित किया जाएगा।

    इन जगहों पर होती है मां दुर्गा की पूजा

    शास्त्री नगर दुर्गा मंदिर, ठाकुरबारी दुर्गा मंदिर, अररिया आरएस दुर्गा मंदिर ,जयप्रकाश नगर दुर्गा मंदिर, आश्रम दुर्गा मंदिर, समिति दुर्गा मंदिर, आड़गरा दुर्गा मंदिर, पुराना मंडल कारा दुर्गा मंदिर, माता स्थान स्थित दुर्गा मंदिर, अररिया कोट दुर्गा मंदिर के अलावा प्रसिद्ध मां खड्गेश्वरी महाकाली मंदिर में दुर्गा पूजा को लेकर रोजाना पूजा अर्चना की जाती है। पहला पूजा से लेकर नो पूजा तक मां खड्गेश्वरी के साधक नानू बाबा द्वारा हवन व पुष्पांजलि किया जाता है।