Bihar Election 2025: बिहार चुनाव में अब शंकराचार्य की एंट्री, सभी सीटों पर उतारेंगे गौ भक्त प्रत्याशी
जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने बिहार में सनातनी राजनीति का शंखनाद किया। उन्होंने गौ रक्षा पर जोर देते हुए कहा कि सनातन धर्म की रक्षा के लिए गौ माता का संरक्षण जरूरी है। उन्होंने बिहार के सभी विधानसभा क्षेत्रों में गौ भक्त प्रत्याशी उतारने का एलान किया और लोगों से गौ रक्षा के प्रति संकल्पित उम्मीदवारों को वोट देने की अपील की।

संवाद सूत्र, फारबिसगंज (अररिया)। जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने बिहार में सनातनी राजनीति का शंखनाद किया। गौ मतदाता संकल्प यात्रा के क्रम में मंगलवार को गौ रक्षक और भक्तों से मुलाकात की और पत्रकारों के साथ वार्ता की।
उन्होंने बिहार में सभी विधानसभा क्षेत्रों में प्रत्याशी खड़े करने का ऐलान किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र गौ भक्त उनके प्रत्याशी होंगे।
शंकराचार्य गौ भक्तों का चुनाव प्रचार भी करेंगे। वह सनातनी हिन्दुओं से गौ माता को राष्ट्र माता घोषित कराने के लिए गौ भक्तों के लिए चुनाव में मतदान की अपील करेंगे।
फारबिसगंज लक्ष्मी नारायण ठाकुरबाड़ी में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वतीजी महाराज ने श्रद्धालुओं को प्रवचन के बाद प्रेस वार्ता में कहा कि सनातन धर्म की रक्षा तभी संभव है, जब हम गौ माता का संरक्षण करेंगे। गौ रक्षा हमारी आस्था का विषय ही नहीं, बल्कि यह हमारे समाज और संस्कृति की भी आधारशिला है।
उन्होंने सभी लोगों से आग्रह किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में केवल उन्हीं प्रत्याशियों को वोट दें, जो गौ रक्षा को लेकर स्पष्ट और दृढ़ संकल्पित हों।
उन्होंने कांग्रेस के साइड वाले आरोप के सवाल पर कहा की हम गाय की रक्षा की बात करते हैं तो क्या यह कांग्रेस का एजेंडा है।
अगर कांग्रेस का एजेंडा है तो हम वो एजेंडा लेकर चल रहे हैं। यदि कांग्रेस ही कह दे की हम गौ माता को राष्ट्रीय माता घोषित करेंगे और शपथ लेकर घोषणा कर दे कि गौ हत्या पूरे देश में बंद करेंगे तो हम कांग्रेस के साथ हो जाएंगे। लेकिन कांग्रेस ऐसा करेगी नहीं।
सनातन धर्म को लेकर भाजपा व कांग्रेस दोनों ने छल किया है।किसी का इरादा आगे भी सही नहीं दिखाई दे रही है। जो सच्चा सनातनी वो इन लोगों को वोट देना बंद करे।
उन्होंने बताया कि सभी राष्ट्रीय पार्टी के दिल्ली कार्यालय पर गए और पूछा कि गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने के लिए अपना पक्ष लोकसभा सदन में रखिए और अपने पक्ष को बताइए लेकिन अभी तक किसी भी राजनीतिक दल ने अभी तक अपना पक्ष गौ माता के विषय में नहीं बताया। इसलिए मजबूरी में बिहार विधानसभा चुनाव में गौ भक्त प्रत्याशी उतारना पड रहा है।
शंकराचार्य जी ने यह भी घोषणा की कि वह आगामी विधानसभा चुनावों में सभी विधानसभा क्षेत्रों से अपने उम्मीदवार खड़े करेगी।
उन्होंने कहा कि अररिया पहुंचने पर पता चला कि यहां गौ हत्या नहीं रुक रही।पहले एक पशु वधशाला था और अब तीन से चार पशु वधशाला हो गए हैं।
मौके पर भक्तों ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज जी के संदेश को श्रद्धा और उत्साह के साथ आत्मसात किया। मौके पर शंकराचार्य जी महाराज के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी शैलेन्द्र योगिराज सरकार भी मौजूद रहे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।