Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार में NDA कार्यकर्ता सम्मेलन में BJP विधायक का हुआ विरोध, कुर्सियां फेंकी; एक व्यक्ति हुआ घायल

    Updated: Sat, 20 Sep 2025 06:30 AM (IST)

    अररिया के नरपतगंज में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में हंगामा हो गया। स्थानीय विधायक जयप्रकाश यादव के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और उन्हें हटाने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने विकास कार्य न होने का आरोप लगाया। विरोध के दौरान कुर्सियां फेंकी गईं जिससे भगदड़ मच गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। बाद में पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में किया।

    Hero Image
    एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में भगदड़ में कुर्सी तोड़फोड़ करते लोग। (जागरण)

    संवाद सूत्र, फुलकाहा (अररिया)। नरपतगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल स्टेडियम मैदान में एनडीए के कार्यकर्ता सम्मेलन में स्थानीय विधायक जयप्रकाश यादव के खिलाफ दर्जनों कार्यकर्ताओं ने जयप्रकाश हटाओ नरपतगंज बचाओ, जयप्रकाश यादव मुर्दाबाद के नारे लगाए।

    विधायक जैसे ही संबोधन के लिए खड़े हुए, लोगों ने उनका विरोध शुरू कर दिया और उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

    उनका कहना था कि विधायक ने कोई काम नहीं किया है। वे प्रत्याशी बदले जाने की भी मांग कर रहे थे। विरोध कर रहे कार्यकर्ता बैनर पोस्टर लिए हुए थे। जिस पर लिखा था जयप्रकाश हटाओ नरपतगंज बचाओ, जयप्रकाश यादव मुर्दाबाद।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विधायक के खिलाफ नारेबाजी होते देख उनके समर्थक वहां पहुंचकर नारेबाजी नहीं करने की बात कहते हुए डांट डपट की। जिस पर वे लोग आक्रोशित हो गए और गाली-गलौज करते हुए कुर्सी फेंकने लगे। जिससे वहां भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। इसमें एक व्यक्ति का सिर फट गया।

    जिसको उसके साथ आए लोग वहां से लेकर इलाज के लिए ले गए। मामले को देख मौके पर तैनात फारबिसगंज एसडीओ रंजीत कुमार रंजन, एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा सहित पुलिस बल ने मौके से लोगों को खदेड़कर बाहर निकाला। वे करीब 150 की संख्या में थे।

    विरोध करने से समस्याओं का निदान नहीं

    इस दौरान नरपतगंज विधायक जयप्रकाश यादव ने संबोधन के दौरान विरोध कर रहे लोगों को कहा कि आपलोगों की जो भी समस्या है, यहां आकर रखें। यहां पार्टी के कई वरीय मंत्री सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद हैं।

    विरोध करने से समस्याओं का निदान नहीं होता है। विरोधी ऐसे ही विरोध करते हैं। मेरे कार्यकाल में नरपतगंज विधानसभा में बहुत विकास का कार्य हुआ है। जितना कार्य मेरे कार्यकाल में हुआ है, उससे पहले कभी नहीं हुआ था।

    हो हल्ला पर सांसद प्रदीप सिंह ने कहा कि यह सब कौन करवा रहा है, हमको सब पता है। आपलोगों के हल्ला करने और हुड़दंग मचाने से किसी को टिकट नहीं मिलेगा। यह पार्टी तय करेगी किसको टिकट देना है। वहां करीब आधा घंटा तक हंगामा होता रहा।

    हाथ में तख्ती लेकर पहुंचे लोग

    इससे पूर्व नरपतगंज नगर पंचायत वार्ड संख्या 20 की महादलित बस्ती की महिला पुरुष हाथ में तख्ती लेकर पहुंच गए। कहा सड़क नहीं तो अमृत भारत में विकास नहीं। पांच सौ की आबादी के लिए सड़क सुविधा नहीं है।

    नारेबाजी कर रहे महिला पुरुषों ने बताया कि हम लोगों के घर से दक्षिण में पूर्व मुखिया के द्वारा सड़क बनाया गया था, जो काफी जर्जर स्थिति में है। अभी बरसात के मौसम में वहां जल जमाव और कीचड़ रहता है, जिस कारण हमलाेग घर से बाहर नहीं निकल पाते हैं। जबकि हम लोगों को मुख्य सड़क पर पहुंचने के लिए एक ही मार्ग है।