विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

PM मोदी ने अररिया-गलगलिया रेललाइन का किया शुभारंभ, सिल्लीगुड़ी के लिए चली पहली ट्रेन

Published: Tue, 16 Sep 2025 07:55 AM (IST)

अररिया में विकास की रफ्तार तेज हो रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्णिया से Araria Galgalia railway line का उद्घाटन ...और पढ़ें

अररिया गलगलिया रेललाइन का हुआ शुभारंभ। फोटो जागरण
अररिया गलगलिया रेललाइन का हुआ शुभारंभ। फोटो जागरण

HighLights

  1. पीएम मोदी ने कटिहार-सिलीगुड़ी एक्सप्रेस का किया उद्घाटन |
  2. अररिया-गलगलिया रेललाइन से कनेक्टिविटी में सुधार |
  3. अररिया कोर्ट स्टेशन पर लोगों की भारी भीड़ |

जागरण संवाददाता, अररिया। जिले में विकास की रफ्तार तेजी से बढ़ रहा है। सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्णिया से अररिया-गलगलिया रेललाइन का वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हरी झंडी दिखाकर कटिहार-सिल्लीगुड़ी एक्सप्रेस ट्रेन का उद्घाटन किया।

इस ट्रेन में दस कोच थे। अररिया कोर्ट स्टेशन पर पहले से Katihar-Siliguri Express सजी हुई खड़ी थी। जिसे देखने के लिए काफी संख्या में लोग मौजूद थे। ट्रेन रवाना होने से पूर्व कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर मोहिनी देवी स्कूल की बच्चियों ने गणेश वंदना और शिव नृत्य की प्रस्तुति दी। स्टेशन के मुख्य द्वार पर तोरणद्वार बनाया गया था। उद्घाटन के दौरान पीएम का लाइव प्रसारण देखने के लिए बड़ा स्क्रीन लगाया गया था, ताकि लोग आसानी से पीएम सहित एनडीए के नेताओं का भाषण सुने।

ट्रेन नंबर 5701 व 5702 है, जो कटिहार से चलकर अररिया, रहमतपुर सहित अन्य स्टेशनों से होते हुए सिल्लीगुड़ी तक जाएगी।

मोहिनी देवी के बच्चों ने अररिया कोर्ट स्टेशन पर ट्रेन पर सवार होकर रहमतपुर तक यात्रा की। यात्रा करते समय बच्चों में काफी खुशी रही। ट्रेन से यात्रा करने के लिए स्मारिका टिकट दिया गया था, जिस पर एक दिन के लिए कोई भी व्यक्ति यात्रा कर सकता है।

पूर्णिया से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से उनका भाषण सुना। कटिहार सिल्लीगुड़ी एक्सप्रेस ट्रेन चलने से अररिया के लोगों को काफी सहूलियत होगी। यहां के लोगों को अब कटिहार ट्रेन जाकर नहीं पकड़नी पड़ेगी।

इस अवसर पर डीआरएम कीरेंद्र नेहरा, रेलवे के अधिकारी अरूण चौधरी, कुमार जितेंद्र सिंह, एसीएम हरिओम कुमार, स्टेशन मास्टर सहित काफी संख्या में रेलवे अधिकारी मौजूद थे।

कार्यक्रम में अररिया नगर परिषद के मुख्य पार्षद विजय कुमार मिश्र सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। वहीं फारबिसगंज से खुलने वाली वंदेभारत ट्रेन को अररिया कोर्ट स्टेशन पर देखने के लिए लोगों की काफी भीड़ लगी हुई थी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।