शमशाद प्रमुख व हन्नान बने उप प्रमुख
अररिया। अररिया प्रखंड कार्यालय सभागार में मंगलवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रखंड प्रमुख
अररिया। अररिया प्रखंड कार्यालय सभागार में मंगलवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रखंड प्रमुख एवं उप प्रमुख का चुनाव संपन्न हुआ। प्रखंड प्रमुख के लिए शमशाद आलम एवं उपप्रमुख के लिए अब्दुल हन्नान निर्वाचित घोषित किए गए। प्रमुख पद पर शमशाद आलम ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी मो. गुफरान को 11 मतों से पराजित किया। कुल 43 समिति सदस्य में शमशाद आलम को 25 मत, मो. गुफरान को 14 मत एवं 4 मत रद्द पाए गए। वहीं उपप्रमुख पद के लिए अब्दुल हन्नान ने भी 11 मतों से अबु सहमा को पराजित किया। उप प्रमुख बने अब्दुल हन्नान को कुल 26 मत जबकि अबु सहमा को केवल 15 मत ही प्राप्त हुए। जबकि दो मत रद्द पाए गए। विदित हो कि शमशाद आलम की भाभी गुलशन आरा इससे पहले प्रमुख रह चुकी है। जबकि उपप्रमुख अब्दुल हन्नान की पत्नी जुगनु प्रवीण भी प्रमुख रह चुकी है। अभी गुलशन आरा फिर समिति सदस्य बनी है जबकि जुगनु प्रवीण इस बार जिला पार्षद बनी। अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने प्रखंड प्रमुख शमशाद आलम एवं उप प्रमुख अब्दुल हन्नान को विजयी प्रमाण पत्र दिया एवं दोनों का शपथ ग्रहण करवाया। प्रमुख शमशाद आलम एवं उपप्रमुख अब्दुल हन्नान के समर्थकों ने जमकर जीत का जश्न मनाया। चुनाव को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी रतन कुमार दास, थाना प्रभारी रमेश कांत चौधरी, प्रखंड प्रभारी डीटीओ मनोज शाही, अंचलाधिकारी अबुल हसन के साथ-साथ कई थाना प्रभारी एवं पुलिस बल के जवान मुस्तैद दिखाई दिए।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।