Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Crime News: पूर्व वार्ड सदस्य पति की हत्याकांड के चार आरोपितों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    By Prashant PrasharEdited By: Mukul Kumar
    Updated: Thu, 09 Nov 2023 11:09 AM (IST)

    बिहार के अररिया में पूर्व वार्ड सदस्य पति उपेंद्र शर्मा हत्याकांड मामले में चार आरोपितों को जेल भेजा गया है। पुलिस ने अनुसंधान के आधार पर कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया था। जबकि अनुसंधान में हत्या में आठ लोगों का नाम सामने आया था। 22 जून को उपेंद्र शर्मा की दो बाइक सवार तीन बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

    Hero Image
    घटना एवं गिरफ्तार अपराधी को लेकर जानकारी देते एसपी

    संवाद सूत्र, रानीगंज (अररिया)। पूर्व वार्ड सदस्य पति उपेंद्र शर्मा हत्याकांड के चार आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

    चार अभियुक्तों में मधेपुरा जिला के शंकरपुर थाना क्षेत्र निवासी अजय कुमार शर्मा और रानीगंज थाना क्षेत्र के बेलसरा वार्ड 12 निवासी सुभाष कुमार शर्मा, चंदन कुमार शर्मा व गुलशन कुमार शर्मा शामिल हैं।

    पुलिस ने अनुसंधान के आधार पर कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया था। जबकि अनुसंधान में हत्या में आठ लोगों का नाम सामने आया था।

    जमीन का विवाद बढ़ा

    मामले की जानकारी देते हुए एसपी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि उपेंद्र शर्मा की हत्या जमीनी विवाद में की गई थी। आरोपितों के साथ उपेंद्र शर्मा का पूर्व से जमीनी विवाद चल रहा था।

    उनकी पत्नी ने घटना से पूर्व आवेदन भी दिया था। जिसके बाद यह विवाद और गहराता चला गया। जिसके बाद अभियुक्तों ने हत्या की घटना को अंजाम दिया था।

    WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें.

    बताते चलें कि रानीगंज थाना क्षेत्र के बेलसरा पंचायत के वार्ड 12 में 22 जून की देर संध्या आठ बजे पूर्व वार्ड सदस्य के पति उपेंद्र शर्मा की दो बाइक सवार तीन बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। उसकी पत्नी रेखा देवी पूर्व में वार्ड सदस्य थी। पत्नी ने बताया था कि उनके पति उपेंद्र शर्मा बढ़ई मिस्त्री का काम करते थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तीन व्यक्तियों ने उपेंद्र शर्मा को घेरा

    घटना के दिन देर शाम को वे बेलसरा पंचायत के ही दीरा गांव से काम करके वापस साइकिल से घर आ रहे थे। इस बीच घर से कुछ ही दूरी पर दो बाइक पर सवार तीन व्यक्तियों ने उपेंद्र शर्मा को रोक कर गोली मार दी। एक गोली गले में व दूसरी गोली सिर में लगी।

    मौके पर ही उनकी मौत हो गयी। वहीं बदमाश दक्षिण दिशा की और फरार हो गया था। इधर गोली की आवाज सुनकर गांव के लोग दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

    यह भी पढ़ें- बिहार में सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! छठ से पहले ही मिलेगा नवंबर का वेतन, इस दिन अकाउंट में आएगी सैलरी

    यह भी पढ़ें- ऑनलाइन चालान कटने में आ रही परेशानी, तकनीकी गड़बड़ी दूर करने को दस दिन की मिली मोहलत