Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    3 नाइजीरिया और एक ब्राजील समेत 4 विदेशी नागरिक गिरफ्तार... नेपाल जेलब्रेक में भागकर भारत में घुस गए थे ये शातिर

    Updated: Tue, 16 Sep 2025 02:51 AM (IST)

    Today Live News नेपाल के केंद्रीय कारागार से फरार चार विदेशी नागरिकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये सभी कोकीन की तस्करी के मामले में पकड़े गए थे। नेपाल में जेन-जी के विद्रोह के दौरान ये सभी जेल से भाग गए थे। धनुषा जिले में भारती सीमा में अवैध रूप से घुसपैठ करने के दौरान इन्हें धर दबोचा गया।

    Hero Image
    Today Live News: नेपाल के केंद्रीय कारागार से फरार चार विदेशी नागरिक गिरफ्तार किए गए हैं।

    संवाद सूत्र, जोगबनी (अररिया)। Nepal Prison News नेपाल के केंद्रीय कारागार से फरार हुए चार विदेशी नागरिक को धनुषा से नेपाल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया गया कि धनुषा जिले के विभिन्न नाका से भारती सीमा में अवैध रूप से घुसपैठ करने का प्रयास कर रहे इन विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ये सभी कोकीन तस्करी के मामले में सजा काट रहे थे। लेकिन जेन-जी आंदोलन के दौरान जेल ब्रेक होने पर मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए थे। कई दिनों तक नेपाल में छुपते-छुपाते ये भारत की सीमा तक आ पहुंचे थे, जहां से बिहार में घुसने की फिराक में थे। इनमें तीन नाइजीरिया और एक ब्राजील के हैं।

    जिला पुलिस कार्यालय धनुषा के प्रमुख एसपी नरहरि रेग्मी ने बताया कि काठमांडू के केन्द्रीय कारागार से जेन-जी प्रदर्शन के दौरान फरार हुए इन कैदी को नेपाल भारत सीमा क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। सभी नेपाल से भारत की सीमा में प्रवेश करने का प्रयास कर रहे थे।

    इन सभी को नेपाल सशस्त्र पुलिस बल व एसएसबी की संयुक्त टीम ने गश्ती के दौरान गिरफ्तार करने की बात कही है। एसपी रेगमी के अनुसार धनुषा के खजुरी व महिनाथपुर नाका से गिरफ्तार इन सभी को बाकी की सजा पूरी करने के लिए केंद्रीय कारागार भेजने की तैयारी की जा रही है।

    फेसबुक मैसेंजर के जरिये 70 हजार की ठगी

    नरपतगंज थाना क्षेत्र की नाथपुर पंचायत के छपरा टोला वार्ड संख्या पांच निवासी भाजपा नेता सह किसान सुरेंद्र यादव उर्फ ननकी से नरपतगंज थाना के पूर्व थानाध्यक्ष सुनील सिंह सोलंकी के फेसबुक प्रोफाइल को हैक कर उसके फेसबुक मैसेंजर के द्वारा 70 हजार पांच सौ रुपये साइबर ठगी का मामला सामने आया है। मामले में पीड़ित ने नरपतगंज थाना में साइबर ठगी का केस दर्ज कराया है।

    आवेदन के मुताबिक चार-पांच दिन पूर्व उसके फेसबुक प्रोफाइल पर मैसेंजर से नरपतगंज थाना के पूर्व थानाध्यक्ष सुनील सिंह सोलंकी द्वारा संपर्क किया जा रहा था। इस दौरान मैसेंजर पर बातचीत और चैट भी किया। विगत 13 सितंबर को उसके प्रोफाइल से मैसेज आया कि उनके भतीजे का जो दानापुर में सेना के अधिकारी हैं, उसका स्थानांतरण जम्मू श्रीनगर में हो गया है। जिस कारण उसे घर का कुछ सामान सोफा फ्रिज आदि बेचना है। वह किसी से बेचवा दें या उसे 70 हजार की मदद करें।

    पूर्व थानाध्यक्ष की बात समझकर ननकी यादव ने 70 हजार पांच सौ रुपये उसके द्वारा भेजे गए एकाउंट में भेज दिए। रुपये डालने के कुछ देर बाद मोबाइल बंद हो गया। तब उसे पता चला कि वह फ्राड का शिकार हो गए। जब पूर्व के थानाध्यक्ष सुनील सिंह जो फिलहाल दरभंगा में पदस्थापित हैं, मोबाइल पर बात की बताया कि उसके नाम की फर्जी आईडी विगत छह माह से चल रहा है।

    बताते चलें कि एक माह पूर्व भी नरपतगंज के कई लोगों के पास इस तरह का मैसेज मैसेंजर पर आया था। नरपतगंज थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि रुपये ठगी मामले में केस दर्ज की गई है। साइबर थाने से संपर्क कर मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का उद्वेदन कर लिया जाएगा।