Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Bhumi: जमीन बंटवारे के डॉक्युमेंट ठीक करेगी बिहार सरकार, अलग-अलग किए जाएंगे हिस्सेदारों के नाम

    Updated: Mon, 11 Aug 2025 02:36 PM (IST)

    सिकटी प्रखंड में राजस्व महा अभियान की सफलता हेतु प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। बीडीओ और आरओ की निगरानी में राजस्व कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया जिसमें जमाबंदी सुधार उत्तराधिकार नामांतरण और बंटवारा नामांतरण पर जानकारी दी गई। यह अभियान राजस्व और भूमि सुधार विभाग बिहार सरकार द्वारा चलाया जा रहा है जिसका उद्देश्य भूमि दस्तावेजों की अशुद्धियों को सुधारना है। शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

    Hero Image
    राजस्व महा अभियान की सफलता को लेकर कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

    संवाद सूत्र, सिकटी (अररिया)। सिकटी प्रखंड मुख्यालय स्थित सभा भवन में राजस्व महा अभियान की सफलता को लेकर राजस्व कर्मचारियों, अंचल अमीन, सर्वे अमीन, सभी डेटा एंट्री ऑपरेटर, पंचायत सचिव, विकास मित्र को प्रशिक्षण दिया गया। बीडीओ परवेज आलम तथा आरओ सतीश कुमार की निगरानी में प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मास्टर ट्रेनर के रूप में सिकटी सीओ मनीष कुमार चौधरी तथा कुर्साकाटा सीओ आलोक कुमार द्वारा कर्मियों को राजस्व महा अभियान की सफलता को लेकर कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि यह महा अभियान राजस्व और भूमि सुधार विभाग, बिहार सरकार द्वारा "जमीन के कागज में करें सुधार, राजस्व विभाग पंहुचा आपके द्वार" के तहत चलाया जा रहा है।

    इस महा अभियान में मुख्य रूप से जमाबंदी में त्रुटि सुधार, उत्तराधिकार नामांतरण और बंटवारा नामांतरण शामिल है। जमाबंदी सुधार में रैयत के नाम, खाता, खेसरा, रकबा और लगान की अशुद्धियों को ठीक किया जाएगा। उत्तराधिकार नामांतरण में जमाबंदी रैयत के मृत्यु के बाद उत्तराधिकारियों के नाम से वंशावली के आधार पर जमाबंदी किया जाएगा।

    वहीं, बंटवारा नामांतरण संयुक्त जमाबंदी के आपसी सहमति या रजिस्टर्ड या कोर्ट द्वारा बंटवारे के आधार पर हिस्सेदारों के नाम से अलग-अलग किया जाएगा।

    सीओ ने बताया कि आगामी 16 अगस्त से 20 सितंबर तक गठित दल घर-घर जाकर जमाबंदी पंजी की प्रति और इसके लिए निर्धारित आवेदन प्रपत्र वितरित करेंगे। उन्होंने बताया कि इसके लिए प्रत्येक पंचायत में पंचायत सरकार भवन या किसी सरकारी भवन पर शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसमें रैयत अपने जमीन से संबंधित भरे प्रपत्र जमा करेंगे।

    उन्होंने यह भी कहा कि राजस्व महा अभियान में बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा रैयत के जमीन के रिकॉर्ड एवं अभिलेख की अशुद्धियों के सुधार में तेजी लाने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आपके घर एवं पंचायत तक पहुंच कर भूमि से संबंधित दस्तावेजों की अशुद्धियों को सुधार करना है, जिसे तीन चरणों में पूरा किया जाएगा।