यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar News: अररिया में खेत में पुल बनाने के मामले में आया नया मोड़, जिस जमीन पर होना है निर्माण उसमें फंसा है पेंच
Araria Bridge News बिहार के अररिया में खेत में पुल बनने के मामले में कई खुलासे हो रहे हैं। खुलासे ...और पढ़ें

HighLights
- अररिया के गांव के बीच खेत में बने पुल को लेकर अब खुलासे हो रहे
- पुल तीन किलोमीटर लंबी सड़क परियोजना का एक हिस्सा
- पुल के आगे के निर्माण के लिए अब तक किसान की जमीन का अधिग्रहण नहीं किया गया
जागरण संवाददाता, अररिया। Bihar Bridge News: अररिया जिले के रानीगंज प्रखंड के एक गांव के बीच से गुजरने वाली दुलारदेई नदी पर चाह माह पूर्व ही पुल का निर्माण किया गया। पुल पर लोग चढ़ेंगे कैसे, इसकी चिंता नहीं की गई। पुल भी खेत के बीच में बना दिया गया। मतलब, पहुंच पथ के लिए जमीन का अधिग्रहण किए बिना ही पुल का निर्माण कर दिया गया।
अब तक किसानों की जमीन का अधिग्रहण नहीं हो सका
पुल निर्माण बिहार सरकार की जमीन पर हुआ है, लेकिन पहुंच पथ के लिए किसानों की जमीन का अधिग्रहण करना होगा। यद्यपि, बुधवार को पुल के दोनों तरफ जेसीबी से मिट्टी भराई कार्य किया गया।
2 किलोमीटर तक जमीन का करना होगा अधिग्रहण
इस योजना पर करीब 3 करोड़ रुपये खर्च
बरसात के दिनों में पानी का दबाव कम पड़ेगा
