राम विलास के सपनो को साकार कर रही है रालोजपा: अनिल चौधरी
संसू अररिया पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व राम विलास पासवान जी के सपनो को साकार करेगी राष्ट्रीय

संसू, अररिया: पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व राम विलास पासवान जी के सपनो को साकार करेगी राष्ट्रीय लोक जन शक्ति पार्टी। ये बातें जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल चौधरी ने कही।शुक्रवार को राष्ट्रीय लोक जन शक्ति पार्टी और दलित सेना के द्वारा अररिया के एक होटल में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप के बोलते हुए अनिल चौधरी ने कहा की राष्ट्रीय लोक जन शक्ति पार्टी ही असल लोजपा है। उन्होंने कहा की पार्टी संगठन की मजबूती और विस्तार को लेकर पार्टी का विभिन्न जिलों में दौरा हो रहा है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज 24 वें दिन पार्टी के सभी प्रकोष्ठ के नेतागण इस सम्मेलन में शामिल हुए। मौके पर संगठन की मजबूती को लेकर पार्टी के नेता और कार्यकर्ता नगरी नगरी, द्वारे द्वारे, गांव गांव, पांव पांव चलकर लोगों से संपर्क कर संगठन की मजबूती की दिशा में काम कर रहे हैं। पार्टी की मजबूती के साथ साथ एनडीए को भी मजबूती प्रदान कर रही है। रालोजपा के जिला अध्यक्ष मजहर आलम ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए कहा की अररिया में लोजपा का पहले से ही मजबूत पकड़ रहा है। फिर से उसे मजबूत करने की दिशा में पहल किया जा रहा है। दलित सेना के प्रदेश अध्यक्ष अंबिका प्रसाद ने कहा कि दलितों और श्रमिकों का सच्चा हितैषी रालोजपा ही है।प्रदेश महासचिव रंजीत कुमार युवा प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र यादव,घनश्याम कुमार आदि नेताओं ने कहा कि रालोजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष सह भारत सरकार के मंत्री पशुपति कुमार पारस के नेतृत्व में मजबूत हो रही है। सम्मेलन को पार्टी नेता प्रयाग पासवान ,मु जाहिद ,अनवर अली ,फतेहचंद पासवान , डा धनवंतरी, विकास पासवान, अमरेश पाठक ,संतोष पासवान ,रौशन आरा आदि ने संबोधित किया। सम्मेलन से पहले लोजपा के संस्थापक पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व राम विलास पासवान और पूर्व सांसद स्व रामचंद्र पासवान के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।