Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बासंती नवरात्र में शक्ति स्वरूप मां दुर्गा की पूजा अर्चना को लेकर मची रही धूम

    By JagranEdited By:
    Updated: Sun, 10 Apr 2022 11:53 PM (IST)

    संवाद सूत्र फारबिसगंज (अररिया) फारबिसगंज में रविवार को बासंती नवरात्र में शक्ति स्वरूप मा

    Hero Image
    बासंती नवरात्र में शक्ति स्वरूप मां दुर्गा की पूजा अर्चना को लेकर मची रही धूम

    संवाद सूत्र, फारबिसगंज (अररिया): फारबिसगंज में रविवार को बासंती नवरात्र में शक्ति स्वरूप मां दुर्गा की पूजा शहर के कई स्थानों पर भक्तिपूर्ण माहौल में की गई। पूजा अर्चना को लेकर शहर के कई स्थानों को भव्य तरीके से सजाया गया। जिसकी साज सज्जा देखते ही बनती थी। वहीं दूसरी ओर संध्या होते हीं प्रतिमा दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। शहर के मानिकचंद रोड स्थित नवरंग बासंती दुर्गा पूजा समिति, बंगाली टोला स्थित बेरिसाल वारुजीवी समाज पूजा समिति, काली मेला रोड़ स्थित दुर्गा पूजा समिति, पुस्तकालय दुर्गा पूजा समिति एवं हवाई अड्डा के समीप भी माता चैती दुर्गा सहित अन्य देवी देवताओं की स्थापित प्रतिमाओं कर पूजा अर्चना की गई। साथ ही माता दुर्गा को खिचड़ी का महाभोग चढ़ाया गया। जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों में हिस्सा लिया। पूजा माहौल में मां दुर्गा के आराधना में बजाए जा रहे गीत से पूरा माहौल भक्तिमय होता रहा। इससे पूर्व सुबह से ही महिलाएं, बच्चे एवं पुरुष पूजा कार्य मे भागीदारी के साथ संधि पूजा, पुष्पाजंलि, आरती एवं हवन कार्य मे शामिल होकर माता चैती दुर्गा की पूजा अर्चना की। पूजा को लेकर पूरे मानिकचंद रोड को दुल्हन की तरह सजाया गया है। पूजा को लेकर आयोजन समिति के सदस्यो ने बड़े-बड़े पंडाल बनाकर माता की प्रतिमा स्थापित की गई है। जहां भक्तों की भीड़ देर रात तक रहती है। पूजा समिति के द्वारा खिचड़ी का भोग भी लगाया गया है। जहां श्रद्धालुओं का प्रसाद ग्रहण के लिए बड़ी संख्या में भीड़ लगी रही। इधर चैती दुर्गा पूजा को लेकर शहर के कई स्थानों पर प्रशासन के द्वारा विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस बल तैनात किए गए हैं। नवरंग बसंती दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष अनिल मोदी, उपाध्यक्ष मनोज गुप्ता, दीनानाथ दास, कन्हैया गुप्ता, नवल गुप्ता, रामचन्द्र गुप्ता, सोहीत, गोपाल दास, शंभु दास, अनंत कुमार, अरुण साह, सुनील पंडित, दीपक दास, गणेश गुप्ता, विक्की लुनिया, सुनीता जैन, विनीत जैन, भूपेंद्र झा आदि ने कहा कि हर वर्ष धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ प्रतिमा स्थापित कर पूजा का आयोजन किया जाता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
    comedy show banner
    comedy show banner