मां ने जहर देकर बेटे की हत्या करने का ससुराल वालों पर लगाया आरोप, तीन पर केस दर्ज
संसू कुर्साकांटा (अररिया) कुआड़ी ओपी क्षेत्र के शीशाबाड़ी वार्ड नंबर 11 में एक व्यक्ति क ...और पढ़ें

संसू, कुर्साकांटा (अररिया): कुआड़ी ओपी क्षेत्र के शीशाबाड़ी वार्ड नंबर 11 में एक व्यक्ति की मौत उसके ससुराल में संदेहास्पद स्थिति में हो गयी। मृतक की मां ने ससुराल वालों पर बेटे को जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए कुआड़ी ओपी में तीन लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार पटना स्थित शेखपुरा जिले के बेलाब निवासी लक्ष्मी सिंह के पुत्र भोला सिंह का विवाह तीन वर्ष पूर्व कुआड़ी ओपी क्षेत्र के शीशाबाड़ी वार्ड 11 निवासी शिवानन्द सरदार पिता स्व. जोखन सरदार की पुत्री किरण कुमारी के साथ हुआ था। लेकिन लड़की पक्ष वाले लड़की को ससुराल भेजना नही चाहते थे। विवाह के एक वर्ष बाद उसे एक पुत्र भी हुआ। एक माह पूर्व मृतक भोला सिंह (28) अपने पुत्र को लेकर शेखपुरा चला गया था। लेकिन बच्चा जब रोने लगा तो उसे लेकर पुन: शीशाबाड़ी अपने ससुराल आ गया। शुक्रवार को उसे मृत अवस्था मे पाया गया। घटना की सूचना पर कुआड़ी ओपी पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव उनके स्वजनों को सौंप दिया। इधर मृतक की मां शांति देवी ने कुआड़ी ओपी में ससुराल वालों पर केस दर्ज कर हत्या करने का आरोप लगाया है। हत्यारोपी में शिवानन्द सरदार, उनकी पत्नी रीता देवी एवं शंकर सरदार शामिल है।
संवाद सूत्र, ताराबाड़ी(अररिया): पटेगना-खवासपुर मुख्यमार्ग के भलुवा पुल से पश्चिम मकई के खेत से एक 10 वर्षीय बच्ची का शव बरामद हुआ। घटना ताराबाडी थाना क्षेत्र के भलुआ नदी पुल से पश्चिम सटे पक्की सड़क किनारे मकई खेत में लावारिस अज्ञात दस वर्षीय बच्ची का शव देखी गई। सूचना मिलते ही ताराबाड़ी थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने की तैयारी में जुटी थी। थे। मृतक बच्ची के आंख निकला हैं तथा शरीर के कई जगह जख्म के निशान थे। जानकारी अनुसार शनिवार दोपहर बहियार में काम करने जा रहे मजदूर अचानक शव को देख हल्ला मचाया फिर ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। ताराबाड़ी के दरोगा मनोज कुमार, प्रभुनाथ सिंह शनिवार देर शाम घटनास्थल पर पहुंकर शव को कब्जे में लिया। थानाध्यक्ष चंदन कुमार ठाकुर ने बताया कि शव को पहचान के लिए आसपास थाना व ओपी को सूचना दी गई।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।