विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 22, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शत प्रतिशत मिले सुरक्षा गारंटी योजना का लाभ

By JagranEdited By:
Published: Sun, 22 Dec 2019 11:38 PM (IST)Updated: Mon, 23 Dec 2019 06:14 AM (IST)

पैक्स के माध्यम से किसानों का धान खरीद का लिया गया निर्णय संसू.सिकटी(अररिया) प्राथमिक

शत प्रतिशत मिले सुरक्षा गारंटी योजना का लाभ
शत प्रतिशत मिले सुरक्षा गारंटी योजना का लाभ

, पैक्स के माध्यम से किसानों का धान खरीद का लिया गया निर्णय

संसू.,सिकटी(अररिया): प्राथमिक कृषि साख समिति चुनाव 2019 संपन्न होने के उपरांत भारत -नेपाल सीमा से सटे कुर्साकांटा प्रखंड के कुआड़ी प्राथमिक कृषि साख समिति की आम सभा को पैक्स प्रांगण में आयोजित की गई। समारोह में पैक्स अध्यक्ष अमर कुमार सिंह के अलावा पूर्व के पैक्स अध्यक्ष रामानंद सिंह उर्फ कूलबूल सिंह भी उपस्थित हुए । तत्पश्चात आमसभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुखिया फूलचन्द पासवान ने कहा कि सरकार के द्वारा चलाए जा रहे खाद्य सुरक्षा गारंटी योजना का लाभ हर गरीब परिवारों के बीच शत-प्रतिशत मिले। पंचायत में गरीब परिवार को राशन कार्ड नहीं मिल कर अमीर इसका लाभ ले रहे हैं। पंचायत के गरीब परिवार जनप्रतिनिधियों से लेकर प्रशासन के दरवाजे पर दौड़ लगाते रहते हैं। परन्तु इसका कोई फर्क नहीं पड़ा है। आमसभा के माध्यम से पंचायत में कई तरह की समस्याओं को दूर करने के लिए जिला प्रशासन से मांग कर समस्या का निदान करेंगे। पैक्स अध्यक्ष अमर कुमार सिंह ने कहा कि अब किसान मिलने वाली सारी सुविधाओं का लाभ लें सकेंगे । पैक्स के माध्यम से किसानों का धान खरीद किया जाना है। बोले कि किसानों को जो भी समस्या हो उसका मैं भरसक निदान करूंगा।कार्यक्रम में नव निर्वाचित पैक्स अध्यक्ष अमर कुमार सिंह ने कहा कि बिना किसी भेदभाव के सभी किसानों को योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। किसान हितैषी सभी योजनाओं को धरातल पर उतारा जाएगा। आमसभा में समाज सेवी हरि सिंह , पूर्व बैंक मैनेजर रामानंद यादव , अशोक सिंह , इंद्र यादव , वार्ड सदस्य भक्तिराम सिंह , पंसस प्रतिनिधि सम्पत् लाल पासवान के अलावा स्थानीय ग्रामीण व दर्जनों किसान मौजूद थे ।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।