Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Upcoming Bikes in December 2023 in India: आने वाले दिनों में लॉन्च होंगी ये शानदार बाइक्स, Aprilia से लेकर Yamaha तक शामिल

    By Ayushi ChaturvediEdited By: Ayushi Chaturvedi
    Updated: Fri, 08 Dec 2023 05:00 PM (IST)

    Upcoming Bikes in December 2023 in India आने वाले दिनों में कई दमदार बाइक्स भी लॉन्च होने वाली है। इटली की वाहन निर्माता कंपनी Aprilia दिसंबर के महीने में अपनी दमदार बाइक को लॉन्च कर सकती है। इस मोटरसाइकिल को वाहन निर्माता कंपनी ने भारत में हुए Motogp के दौरान अनवील किया था। Kawasaki Eliminator 450 बाइक इस महीने के अंत में लॉन्च हो सकती है।

    Hero Image
    आने वाले दिनों में कई दमदार बाइक्स भी लॉन्च होने वाली है।

    ऑटो डेस्क,नई दिल्ली। Upcoming Bikes in December 2023 in India: भारतीय बाजार में टू -व्हीलर की डिमांड दिन पर दिन काफी तेजी से बढ़ते जा रही है। आपकी जानकारी के लिए बता दें, आने वाले दिनों में कई दमदार बाइक्स भी लॉन्च होने वाली है। अगर आप अपने लिए एक नई बाइक खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम आने वाली है। चलिए आपको इन बाइक्स के बारे में बताते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Aprilia RS 457

    इटली की वाहन निर्माता कंपनी Aprilia दिसंबर के महीने में अपनी दमदार बाइक को लॉन्च कर सकती है। इस मोटरसाइकिल को वाहन निर्माता कंपनी ने भारत में हुए Motogp के दौरान अनवील किया था और अब ये इस महीने ही लॉन्च हो सकती है। इस बाइक में 457 सीसी का इंजन मिलता है। ये एक सुपर बाइक है। इसमें लिक्विड कूल्ड ट्विन सिलेंडर इंजन मिलेगा। जो 35 किलो वाट की पावर जनरेट करेगी।

    Kawasaki Eliminator 450

    ये बाइक इस महीने के अंत में लॉन्च हो सकती है। इस मोटरसाइकिल में 451 सीसी का इंजन मिलता है। वहीं इस बाइक को इस साल की शुरुआत में ही ग्लोबल स्तर पर लॉन्च किया गया था। अब ये भारत में भी लॉन्च हो सकती है। ये एक क्रूजर बाइक है। आपको बता दें, इसे कंपनी इंडिया बाइक वीक 2023 में लॉन्च कर सकती है।

    Yamaha R3

    Yamaha R3 एक दमदार और पॉपुलर बाइक में से एक है। इस बाइक को वाहन निर्माता कंपनी इसी साल लॉन्च कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये बाइक 15 दिसंबर को लॉन्च हो सकती है। इसमें 321 सीसी का पावरफुल ट्विन मोटर इंजन मिलता है।

    Yamaha MT-03

    यामाहा अपनी इस सीरीज को भारत में लॉन्च करेगी। इस बाइक को साल के अंत में लॉन्च किया जा सकता है। इस मोटरसाइकिल की शुरुआती कीमत 3 लाख रुपये के आस-पास हो सकती है। इस बाइक के फ्रंट और रियर में डिस्क ब्रेक मिलेगा। इसमें 14 लीटर का फ्यूल टैंक मिल सकता है। इस बाइक का वजन 169 किलोग्राम होगा।

    यह भी पढ़ें-

    Mahindra Scorpio-N के डीजल वेरिएंट में ऐसा क्या कुछ खास की बढ़ी सेल, कीमत 13.26 लाख रुपये से शुरू

    Maruti Baleno Discount Dec 2023: नई मारुति बलेनो खरीदने का शानदार मौका, कंपनी दे रही है 42 हजार रुपये तक का डिस्काउंट

    comedy show banner