Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    TVS मोटर कंपनी की सेल में 31 प्रतिशत की बढ़ोतरी, iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर की बढ़ी मांग

    By Ayushi ChaturvediEdited By: Ayushi Chaturvedi
    Updated: Fri, 01 Dec 2023 04:52 PM (IST)

    टीवीएस मोटर कंपनी ने कहा कि उसने नवंबर 2023 में iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर की 16782 यूनिट्स की सेल की है जो एक साल पहले 10056 यूनिट की थी ।नवंबर 2023 में कुल निर्यात पिछले साल के समान महीने में 84134 यूनिट्स से कम होकर 75203 यूनिट्स रह गई।नवंबर 2023 में घरेलू दोपहिया वाहनों की बिक्री 50 प्रतिशत बढ़कर 287017 इकाई हो गई

    Hero Image
    नवंबर 2023 में iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर 16,782 यूनिट्स की सेल की है

    ऑटो डेस्क,नई दिल्ली। TVS मोटर कंपनी ने नवंबर 2023 में कुल डिस्पैच में 31 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है जिसमें कुल 3,64,231 यूनिट्स की बढ़ोतरी हुई है। वहीं कंपनी ने नवंबर 2022 में कुल 2,77,123 यूनिट्स की सेल की थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दोपहिया वाहनों की बिक्री 3,52,103 यूनिट्स  रही

    नवंबर 2023 में दोपहिया वाहनों की बिक्री 3,52,103 यूनिट्स  रही, जो पिछले साल के इसी महीने में 2,63,642 यूनिट्स थी, जिसमें 34 प्रतिशत अधिक है। नवंबर 2023 में घरेलू दोपहिया वाहनों की बिक्री 50 प्रतिशत बढ़कर 2,87,017 इकाई हो गई, जबकि नवंबर 2022 में यह 1,91,730 यूनिट्स  थी।

    नवंबर 2022 में 1,45,006 यूनिट्स की ब्रिकी रही

    जबकि नवंबर 2022 में 1,45,006 यूनिट्स की तुलना में मोटरसाइकिल ने पिछले महीने कुल 19 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 1,72,836 यूनिट्स की बढ़ोतरी की, जबकि कंपनी ने पिछले साल इसी महिने में 83,679 यूनिट्स की सेल की थी जो कि अब 1,35,749 यूनिट्स की ब्रिकी की है जिसमें कुल 62 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

    iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर की सेल

    टीवीएस मोटर कंपनी ने कहा कि उसने नवंबर 2023 में iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर की 16,782 यूनिट्स की सेल की है , जो एक साल पहले 10,056 यूनिट की थी ।वहीं पिछले महीने तिपहिया वाहनों की बिक्री 12,128 यूनिट्स रही, जबकि नवंबर 2022 में यह 13,481 यूनिट्स थी।कंपनी ने कहा कि नवंबर 2023 में कुल निर्यात पिछले साल के समान महीने में 84,134 यूनिट्स से कम होकर 75,203 यूनिट्स  रह गई।

    यह भी पढ़ें-

    Maruti Suzuki Sales in November: मारुति ने पिछले महीने भी की जबरदस्त सेल, कंपनी की बिक्री में हुआ इतना इजाफा

    Ola Electric ने तोड़े बिक्री के सारे रिकॉर्ड, पिछले महीने भी हुई बंपर सेल, 1 साल से दबदबा कायम