Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    3 लाख के बजट में शानदार लुक और दमदार इंजन के साथ आती है ये प्रीमियम बाइक्स, KTM से लेकर Triumph तक शामिल

    By Ayushi ChaturvediEdited By: Ayushi Chaturvedi
    Updated: Thu, 23 Nov 2023 10:58 AM (IST)

    Top premium bikes under 3 lakh मार्केट में कई प्रीमियम बाइक्स मौजूद है। जिनकी कीमत 3 लाख रुपये तक है। आज हम आपको मार्केट में मौजूद प्रीमियम बाइक्स के बारे में बताने जा रहे हैं। KTM 390 Adventure x में इस बाइक की कीमत 2.81 लाख रुपये है। इसमें 373 सीसी का सिंगल-सिलेंडर मोटर मिलता है। ये ऑफ रोडिंग के लिए भी दमदार है।

    Hero Image
    मार्केट में कई प्रीमियम बाइक्स मौजूद है

    ऑटो डेस्क,नई दिल्ली। भारतीय बाजार में हर महीने कई बाइक्स लॉन्च होती है। लोग अपने अपने बजट अनुसार बाइक्स को सेलेक्ट करते हैं। मार्केट में कई प्रीमियम बाइक्स मौजूद है। जिनकी कीमत 3 लाख रुपये तक है। क्या आप भी प्रीमियम बाइक्स के शौकीन है और अपने लिए एक नई बाइक खरीदने की सोच रहे हैं तो आज हम आपको इस खबर के माध्यम से मार्केट में मौजूद प्रीमियम बाइक्स के बारे में बताने जा रहे हैं। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    KTM 390 Adventure x

    भारतीय बाजार में इस बाइक की कीमत 2.81 लाख रुपये है। इसमें 373 सीसी का सिंगल-सिलेंडर मोटर मिलता है जो 42.9bhp और 37Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसे छह -स्पीड के गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। इसमें एलईडी, डिजिटल एलसीडी और एबीएस जैसे फीचर्स मिलते हैं। ये ऑफ रोडिंग के लिए भी दमदार है।

    TVS Apache RTR 310

    मार्केट में ये सबसे दमदार बाइक में से एक है। ये एक शानदार इंजन और फीचर लोडेड बाइक है। इसका डिजाइन बिल्कुल नया है। इस बाइक के पूरे बॉडी पर मस्कुलर बॉडी वर्क किया गया है। इसमें सिंगल पॉड हेडलाइट है। इसमें पांच राइड मोड मिलते हैं- अर्बन, रेन, स्पोर्ट, ट्रैक और सुपरमोटो। इसमें 312.2cc, लिक्विड-कूल्ड मोटर है। जो 9,700rpm पर 35.08bhp और 6,650rpm पर 28.7Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसकी कीमत 2.42 लाख रुपये है।

    Harley-Davidson X440

    अगर आप प्रीमियम बाइक्स के शौकीन है और अपने लिए एक दमदार बाइक खोज रहे हैं तो ये आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है। ये सबसे किफायती हार्ले -डेविडसन बाइक है। जिसे आप खरीद सकते हैं। ये कुल तीन वेरिएंट में आती है। इसमें आपको कई कलर ऑप्शन मिलता है। इसमें 440cc, सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड मोटर मिलता है। इसे छह -स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। इसकी कीमत 2.40 लाख रुपये है। 

    Triumph speed 400

    ट्रायंफ स्पीड 400 में 300 -400 सीसी का सेगमेंट मिलता है। इस बाइक कीमत 2.33 लाख रुपये है। इसमें 399 सीसी का इंजन मिलता है। जो 39.5bhp और 37.5Nm का टॉर्क जनरेट करती है। ये बाइक एक ही वेरिएंट में आती है। 

    यह भी पढ़ें-


    Toyota Innova Hycross का बढ़ता क्रेज, वेटिंग पीरियड 18 महीने के पार, कीमत 25.30 लाख रुपये से शुरू


    अक्टूबर में रहा Yamaha की इस धांसू बाइक का जलवा बिकी सबसे अधिक यूनिट्स, जानें इसमें क्या कुछ खास

    comedy show banner
    comedy show banner