Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Kawasaki Eliminator 400 क्रूजर बाइक के लुक को देख आप भी हो जाएंगे फैन! जानें कितनी पावरफुल है ये मोटरसाइकिल

    By Ayushi ChaturvediEdited By: Ayushi Chaturvedi
    Updated: Sun, 19 Mar 2023 01:50 PM (IST)

    Kawasaki Eliminator 400 में एक पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल है जो गति ट्रिप रीडिंग जैसी कई अन्य जानकारियां देती है। इसके ब्रेकिंग किट में सिंगल फ्रंट और रियर डिस्क का इस्तेमाल किया जाता है। (जागरण फोटो)

    Hero Image
    Kawasaki Eliminator 400 All you need to know

    नई दिल्ली,ऑटो डेस्क। हाल ही में कावासाकी ने अपनी क्रूजर बाइक Kawasaki Eliminator 400 को जापान में पेश किया है। लुक और डिजाइन के मामले में यह बाइक काफी शानदार दिखाई दे रही है। कंपनी का कहना है कि वह इस बाइक को पूरे ग्लोबल मार्केट में ले जाएंगे, जिसमें भारत में भी आने वाले समय में यह बाइक आ सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह बाइक अगर इंडियन मार्केट में आती है तो ये सीधे रॉयल एनफील्ड की मोटरसाइकिलों को टक्कर दे सकती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आइये जानते हैं इस बाइक में ऐसा क्या है खास ?

    इसे दो ट्रिम्स में नया एलिमिनेटर स्टैंडर्ड और एसई ट्रिम्स पेश किया गया है। इसमें 398cc पैरेलल-ट्विन मोटर है जो लोकप्रिय निंजा 400 में था। यह  47बीएचपी की पावर और 37एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करती है और इसे 6 स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। नए क्रूजर में एक पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल भी है जो गति, ट्रिप रीडिंग और कई अन्य जानकारियां देता है।

    Kawasaki Eliminator 400

    नए एलिमिनेटर में टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स हैं जो गैटर कवर के साथ आता है। इसके अलावा, ब्रेकिंग किट में सिंगल फ्रंट और रियर डिस्क का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें 16 इंच का रियर अलॉय मिलता है।

    Kawasaki Eliminator 400 भारत की योजना

    कावासाकी की अन्य बाइक्स की तरह ही कंपनी नई एलिमिनेटर को ग्लोबल डेब्यू के तुरंत बाद भारत में पेश करेगी। जापान में इसकी कीमत जेपीवाई 7,50,000 (लगभग 4.64 लाख बिना टैक्स) है, और भारत में इसकी कीमत भी इसी तरह की रेंज में होने की उम्मीद है। 

    Kawasaki Eliminator 400 रियर अलॉय व्हील्स

    आपको बता दें, इस मोटरसाइकिल में 18 इंच और 16 इंच के रियर अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। इस मोटरसाइकिल का वजन 176 किलोग्राम है और इसमें 12 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है, इसके सीट की हाइट 735 mm है।