Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Disc Brake Holes : सिर्फ डिजाइन के लिए नहीं मिलता डिस्क ब्रेक में छेद, आपकी जान भी बचाता है

    By Ayushi ChaturvediEdited By: Ayushi Chaturvedi
    Updated: Sun, 06 Aug 2023 01:02 PM (IST)

    अगर आप ब्रेक का इस्तेमाल अधिक करते हैं तो ब्रेक प्लेट अधिक गर्म होती है जिसके कारण नुकसान हो सकता है। ये होल ब्रेक प्लेट को ठंडा बनाए रखने में मदद करता है। जिसके कारण ब्रेक की लाइफ लंबी हो जाती है और वो टूटती नहीं है।इन होल का एक और महत्व है। बरसात के मौसम में बाइक के डिस्क ब्रेक में पानी जम जाता है।

    Hero Image
    Disc Brake Holes : सिर्फ डिजाइन के लिए नहीं मिलता डिस्क ब्रेक में छेद

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Disc Brake Holes : भारत में दोपहिया वाहनों की डिमांड दिन पर दिन काफी तेजी से बढ़ते जा रही है। लोग डेली कम्यूटिंग से लेकर लॉन्ग ट्रिप के लिए बाइक का इस्तेमाल करते हैं। इन दिनों बाइक्स में भी कई दमदार सेफ्टी फीचर्स आते हैं। ऐसी सेफ्टी फीचर में से एक बाइक में मिलने वाले डिस्क ब्रेक होता है। अगर आप बाइक में डिस्क ब्रेक का डिजाइन देखते हैं तो इसमें छोटे-छोटे कई छेद यानी (Hole) दिखाई देंगे। यह सिर्फ एक डिजाइन नहीं है, बल्कि आपकी सेफ्टी के लिए ये काफी जरूरी है। चलिए आपको इसके बारे में और अधिक जानकारी देते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दुर्घटना से बचाते हैं

    सबसे पहले जानते हैं कि Disc Brake काम कैसे करता है। आपको बता दें, इसमें एक डिस्क प्लेट होती है, जो ब्रेक कैलिपर के पिस्टन के दबाव से बाइक को रोकने में मदद करती है। यानी ब्रेक प्लेट और कैलिपर पिस्टन के बीच एक पावर जनरेट होती है। जिसके कारण बाइक को जल्दी रोका जा सकता है।

    ब्रेक प्लेट अधिक गर्म होती है

    अगर आप ब्रेक का इस्तेमाल अधिक करते हैं, तो ब्रेक प्लेट अधिक गर्म होती है जिसके कारण नुकसान हो सकता है। ये होल ब्रेक प्लेट को ठंडा बनाए रखने में मदद करता है। जिसके कारण ब्रेक की लाइफ लंबी हो जाती है और वो टूटती नहीं है।

    बैलेंसिंग का काम

    इन होल का एक और महत्व है। बरसात के मौसम में बाइक के डिस्क ब्रेक में पानी जम जाता है। जिसके कारण उसकी ग्रिप कम हो जाती है। डिस्क ब्रेक होल्स से पानी आसानी से बाहर निकल जाता है। इससे ब्रेक की पकड़ अच्छी बनी रहती है, जो सुरक्षा को बढ़ावा देती है।डिस्क ब्रेक के प्लेट में छेद होने का एक और भी फायदा है। राइडर को सुरक्षा देने के साथ-साथ यह बाइक की लुक में चार-चांद लगा देता है। एक ड्रम ब्रेक वाली बाइक की तुलना में डिस्क ब्रेक वाली बाइक ज्यादा शानदार दिखाई देती है।