Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    ये हैं सबसे ज्यादा रेंज देने वाली Electric Bikes और Scooters, एक चार्ज में तय कर सकेंगे 300 KM का सफर

    By Rammohan MishraEdited By: Rammohan Mishra
    Updated: Thu, 20 Apr 2023 09:14 PM (IST)

    हम आपको देश में सबसे ज्यादा ड्राइविंग रेंज देने वाले 5 इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों के बारे में बताने जा रहे हैं। Ultraviolette F77 सिंगल चार्ज पर 307 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है वहीं iVOOMi S1 240 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज प्रदान करती है। (फाइल फोटो)।

    Hero Image
    5 electric bikes and scooters with highest range

    नई दिल्ली ऑटो डेस्क। लगातार बढ़ रहे पेट्रोल डीजल के दामों के चलते लोग इलेक्ट्रिक वाहन का रुख कर रहे हैं। मौजूदा समय में दोपहिया वाहन सेगमेंट में भी ईवी के कई सारे विकल्प उपलब्ध हैं। अपने इस लेख में हम आपको देश में सबसे ज्यादा ड्राइविंग रेंज देने वाले 5 इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों के बारे में बताने जा रहे हैं। हमारी सूची में Ola S1 Pro और Ultraviolette F77 जैसे इलेक्ट्रिक बाइक्स-स्कूटर्स शामिल हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ultraviolette F77

    ये इलेक्ट्रिक बाइक देश में अब तक की सबसे ज्यादा रेंज क्लेम करती है। इसका टॉप वेरिएंट 'रेकॉन' वेरिएंट 10.5kWh के बैटरी पैक से लैस है, जो 307 किलोमीटर तक की रेंज दे सकता है। वहीं आप इसे 7.1kWh की क्षमता के बैटरी पैक के साथ स्टैंडर्ड वेरिएंट में भी खरीद सकते हैं जो एक बार चार्ज होने पर 206 किलोमीटर तक की रेंज प्रदान करता है। प्रदर्शन की बात करें तो बाइक महज 2.9 सेकेंड में 0 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। आप इसे 3.80 लाख रुपये की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत पर खरीद सकते हैं।

    iVOOMi S1

    ये इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी अभी ज्यादा पॉपुलर नहीं है। मौजूदा समय में iVOOMi Energy सबसे ज्यादा रेंज देने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाती है। कुछ समय पहले ही कंपनी ने iVOOMi S1 को भारत में लॉन्च किया है। इसे 4.2 KW की क्षमता का लिथियम-ऑयन बैटरी दी गई है जो एक बार चार्ज होने पर 240 किलोमीटर तक का ड्राइविंग रेंज दे सकती है। कंपनी इसे 61,999 रुपये की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत पर बेचती है।

    Komaki Ranger

    ये देश की पहली इलेक्ट्रिक क्रूजर बाइक है। कंपनी ने Komaki Ranger में 3.6kWh की क्षमतान वाला बैटरी पैक लगाया है जो सिंगल चार्ज में 200 से 250 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज दे सकता है। फीचर्स की बात करें तो Komaki Ranger में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, मोबाइल चार्जिंग पोर्ट, साइड स्टैंड सेंसर, रिवर्स क्रूज कंट्रोल जैसे चीजें ऑफर की गई हैं। आप इसे 1.85 लाख रुपये की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत पर खरीद सकते हैं।

    Oben Rorr

    ये एक स्पोर्टी लुक में आने वाली इलेक्ट्रिक बाइक है। कंपनी ने इसमें 4.4 kWh का बैटरी पैक लगाया है सिंगल चार्ज में 187 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज देने में सक्षम हो सकता है। परफॉरमेंस की बात करें तो ये बाइक 3 सेकेंड के अंदर 0 से 40 KMPH की रफ्तार पकड़ सकती है। कंपनी इसे 1.50 लाख रुपये की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत पर बेचती है।

    Ola S1 Pro

    देश की सबसे पॉपुलर इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी का ये प्रोडक्ट इन दिनों खूब पसंद किया जा रहा है। यह स्कूटर सिंगल चार्ज पर 170 किमी के कंपनी क्लेम्ड रेंज प्रदान करता है। हालांकि इसकी ARAI सर्टिफाइड रेंज कंपनी के दावे से ज्यादा है। आप इसे 1,14,999 रुपये की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत पर खरीद सकते हैं।