Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पहले से कितनी बदल गई 125 सीसी की प्रीमियम कम्यूटर मोटरसाइकिल 2023 Honda SP 125

    2023 Honda SP 125 premium 125cc motorcycle भारतीय बाजार में ये मोटरसाइकिल कुल दो वेरिएंट में आती है। इस मोटरसाइकिल का मुकाबला - Hero Glamour Hero Super Splendor Honda Shine TVS Raider आदि से है। (जागरण फोटो)

    By Ayushi ChaturvediEdited By: Ayushi ChaturvediUpdated: Sat, 01 Apr 2023 10:46 AM (IST)
    Hero Image
    125 सीसी की प्रीमियम कम्यूटर मोटरसाइकिल 2023 Honda SP 125

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। 2023 Honda SP 125 होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने भारतीय बाजार में अपनी अपडेटेड एसपी 125 को लॉन्च कर दिया है। आपको बता दें, नई 2023  Honda SP 125 को भारतीय बाजार में 85,131 रुपये, एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया गया है। यह 125 सीसी की प्रीमियम कम्यूटर मोटरसाइकिल है जो अब नए उत्सर्जन मानकों को पूरा करने के लिए OBD2 अनुरूप इंजन मिलता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    2023 Honda SP 125 वेरिएंट

    नई 2023 Honda SP 125 को दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। अलॉय व्हील्स के साथ फ्रंट ड्रम ब्रेक कीमत 85,131 रुपये है, अलॉय वेरिएंट वाले फ्रंट डिस्क ब्रेक की कीमत 89,131 रुपये है, सभी कीमत एक्स-शोरूम दिल्ली हैं। भारतीय बाजार में इस मोटरसाइकिल का मुकाबला Hero Glamour, Hero Super Splendor, Honda Shine, TVS Raider, आदि से है।

    Honda SP 125 में क्या कुछ नया है ?

    साल 2023 के लिए, Honda ने SP 125 को अपडेट किया है और अब यह OBD-2 उत्सर्जन मानदंडों के अनुरूप है जो इस साल अप्रैल से लागू होंगे। Honda SP 125 में 123.94cc, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड, फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन है। इसका मोटर 10.7 बीएचपी और 10.9 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है,जिसे 5 स्पीड के गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। Honda SP 125 में आपको एक नया  मैट मार्वल ब्लू मैटेलिक पेंट स्कीम और वाइडर 100 एमएम रियर टायर भी मिलता है।

    Honda SP 125 डिजाइन

    2023 SP 125 का डिजाइन पहले के समान ही है। इस मोटरसाइकिल में सिंगल-पॉड हेडलाइट, बॉडी-कलर्ड हेडलाइट काउल, बॉडी-कलर्ड फ्रंट फेंडर, फ्यूल टैंक श्राउड्स, बॉडी-कलर्ड पिलियन ग्रैब्रिल और क्रोम हीट शील्ड के साथ साइड-स्लंग एग्जॉस्ट है। लेकिन इसकी स्टाइलिंग काफी आधुनिक है और ये इस सेगमेंट में युवा खरीदारों को आकर्षित करती है।

    Honda SP 125 कलर ऑप्शन

    वाहन निर्माता कंपनी ने इस मोटरसाइकिल को पांच कलर ऑप्शन - ब्लैक, मैट एक्सिस ग्रे मेटैलिक, इम्पीरियल रेड मेटैलिक, पर्ल सायरन ब्लू और नए जोड़े गए मैट मार्वल ब्लू मेटैलिक में लॉन्च किया है। इसके अलावा इस 125cc प्रीमियम कंप्यूटर में पहले की तुलना में   रियर टायर भी मिलता है।