Yamaha R15 को मिले 4 नए कलर, भारत में पहली बार मिला ये शानदार रंग
यामाहा ने अपनी लोकप्रिय स्पोर्ट्स बाइक Yamaha R15 को नए रंग और ग्राफिक्स के साथ अपडेट किया है। R15 सीरीज में R15M R15 वर्जन 4 और R15S शामिल हैं जिन्हें नए कलर में पेश किया गया है। R15 वर्जन 4 को बोल्ड मैटेलिक ब्लैक और रेसिंग ब्लू कलर में अपडेट किया गया है। R15S को मैट ब्लैक फिनिश दिया गया है। इसमें 155cc का लिक्विड-कूल्ड इंजन है।

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। यामाहा ने अपनी पॉपुलर स्पोर्ट्स बाइक Yamaha R15 को अपडेट किया है। कंपनी ने इसे अट्रैक्टिव नए कलर और ग्राफिक्स के साथ अपेडट किया है। यह अपडेट भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली एंट्री-लेवल सुपरस्पोर्ट मोटरसाइकिल की बिक्री को और भी बढ़ाने का काम करेगा। आइए विस्तार में जानते हैं कि Yamaha R15 और किन खास फीचर्स के साथ ऑफर किया जाता है।
Yamaha R15 की पूरी सरीज हुई अपडेट
- R15 सीरीज में R15M, R15 वर्जन 4 और R15S शामिल है। इन सभी को नए कलर और ग्राफिक्स के साथ अपेडट किया गया है। इसे मैटेलिक ग्रे कलर में अपडेट किया गया है, जो इसके स्पोर्टी स्टाइल के साथ एक प्रीमियम और सोफिस्टिकेटेड लुक देता है। इसके R15 वर्जन 4 में दो बड़े अपडेट हैं, जो बोल्ड मैटेलिक ब्लैक और नए ग्राफिक्स के साथ रिफ्रेश्ड रेसिंग ब्लू कलर है।
- मैटेलिक ग्रे कलर यामाहा की R-सीरीज के लिए ग्लोबल लेवल पर काफी पॉपुलर है और इसे भारत में पहली बार पेश किया गया है। इसके R15S को vermillion wheels के साथ नया मैट ब्लैक फिनिश दिया गया है, जो इसके स्ट्रीट-केंद्रित स्टाइल को और बढ़ाने का काम करता है।
Yamaha R15 के फीचर्स
R15 सीरीज के सभी वेरिएंट को 155cc लिक्विड-कूल्ड, फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन के साथ पेश किया जाता है। इसमें वैरिएबल वाल्व एक्चुएशन (VVA) भी है। यह डेल्टाबॉक्स फ्रेम और डायसिल सिलेंडर के साथ मिलकर सेगमेंट में बेहतरीन परफॉर्मेंस और शानदार हैंडलिंग देने का काम करता है। इसमें ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम (TCS), असिस्ट और स्लिपर क्लच, क्विक शिफ्टर (चुनिंदा वेरिएंट में), अपसाइड-डाउन फ्रंट फोर्क और लिंक्ड-टाइप मोनोक्रॉस सस्पेंशन जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।
Yamaha R15 की कीमत
मॉडल | कलर | कीमत (एक्स-शोरूम दिल्ली) |
---|---|---|
Yamaha R15S | मैट ब्लैक (नया) | ₹1,67,830 |
रेसिंग ब्लू | ||
मैट ब्लैक (पुराना) | ||
Yamaha R15 V4 | मैट पर्ल व्हाइट (नया) | ₹1,89,780 |
रेसिंग ब्लू (अपडेटेड) | ||
विविड मैजेंटा मेटैलिक | ₹1,84,770 | |
इंटेंसिटी व्हाइट (क्विकशिफ्टर के साथ) | ||
मेटैलिक ब्लैक (नया) | ||
इंटेंसिटी व्हाइट (क्विकशिफ्टर के बिना) | ||
Yamaha R15M | मेटैलिक रेड | ₹1,85,770 |
डार्क नाइट | ||
मेटैलिक ग्रे (नया) | ||
आइकॉन परफॉर्मेंस | ₹2,12,020 | |
मोटोजीपी एडिशन | ₹2,02,500 |
भारत में Yamaha R15 को तीन रेंज में ऑफर किया जाता है। इसके R15S की एक्स-शोरूम कीमत 1.68 लाख रुपये, R15 वर्जन 4 की एक्स-शोरूम कीमत 1.85 लाख रुपये और R15M वर्जन की एक्स-शोरूम कीमत 2.01 लाख रुपये है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।