विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Volvo EX 90 हुई भारत में लॉन्‍च, कितनी मिलेगी रेंज और कितनी है कीमत

Published: Mon, 12 Oct 2026 12:58 PM (GMT+05:30)

भारतीय बाजार में काफी तेजी से इलेक्‍ट्रिक वाहनों की मांग बढ़ रही है। इसे देखते हुए कई निर्माताओं की ओर ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय बाजार में सामान्‍य इलेक्‍ट्रिक कारों के साथ ही लग्‍जरी सेगमेंट की कारों को भी काफी पसंद किया जाता है। जिसे देखते हुए लग्‍जरी वाहन निर्माता भी इलेक्‍ट्रिक सेगमेंट में कई विकल्‍प पेश और लॉन्‍च करने की तैयारी कर रहे हैं। इसी क्रम में लग्‍जरी वाहन निर्माता वोल्‍वो की ओर से भी नई गाड़ी के तौर पर Volvo EX 90 को आज लॉन्‍च कर दिया गया है। निर्माता की ओर से इस एसयूवी को किस तरह की खासियत, रेंज और कीमत पर लॉन्‍च किया गया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

Volvo EX 90 हुई लॉन्‍च

वोल्‍वो की ओर से नई इलेक्‍ट्रिक एसयूवी के तौर पर ईएक्‍स 90 को आज औपचारिक तौर पर भारत में लॉन्‍च कर दिया गया है। निर्माता की ओर से इस एसयूवी को कई बेहतरीन फीचर्स और रेंज के साथ ऑफर किया गया है। निर्माता की ओर से इस एसयूवी को नए प्‍लेटफॉर्म पर बनाया गया है। एसयूवी के लॉन्‍च के मौके पर भारत के शतरंज स्‍टार विश्‍वनाथन आनंद भी मौजूद रहे।

कितनी होगी रेंज

निर्माता की ओर से इस इलेक्‍ट्रिक एसयूवी को फ्रंट व्‍हील और रियर व्‍हील ड्राइव विकल्‍प के साथ ऑफर किया गया है। इसके साथ इसमें 106 kWh की क्षमता की बैटरी का विकल्‍प भी दिया गया है। जिससे इसे 625 किलोमीटर तक की रेंज मिल सकती है। इसके साथ ही इसमें दी गई मोटर से 245 किलोवाट पावर और 470 न्‍यूटन मीटर टॉर्क मिल सकता है। दूसरे विकल्‍प से इसे 500 किलोवाट पावर और 870 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है।

कैसे हैं फीचर्स

वोल्‍वो की ओर से इस एसयूवी में कई बेहतरीन फीचर्स को ऑफर किया गया है। इसमें एलईडी डीआरएल, एलईडी हेडलाइट, ADAS, 14.5 इंच इंफोटेनमेंट सिस्‍टम 25 Bowers and Wilkins का ऑडियो सिस्‍टम, पैनोरमिक सनरूफ, इलेक्‍ट्रोक्रोमैटिक सनरूफ जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं।

volvo ex 90 jagran 21363

कितनी है कीमत

वोल्‍वो की ओर से इस एसयूवी को भारत में 1.26 करोड़ रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर ऑफर किया गया है। यह इसकी इंट्रोडक्‍ट्री कीमत है। इस कीमत पर एसयूवी को तीन दिसंबर तक बुक करवाया जा सकता है। इसके बाद कीमत में बदलाव किया जा सकता है। इसके साथ निर्माता की ओर से 11 किलोवाट की क्षमता का चार्जर दिया जा रहा है। एसयूवी की डिलीवरी को जनवरी 2027 से शुरू किया जाएगा। 

किनसे होगा मुकाबला

भारतीय बाजार में वोल्‍वो की ओर से इस एसयूवी को फ्लेगशिप इलेक्‍ट्रिक एसयूवी के तौर पर ऑफर किया गया है। इसका मुकाबला Mercedes Benz EQS, BMW iX जैसी इलेक्ट्रिक एसयूवी से होगा।

यह भी पढ़ें- Volvo की दो एसयूवी को खरीदने का बेहतरीन मौका, बायबैक से लेकर EMI तक, क्‍या है ऑफर