Volvo की दो एसयूवी को खरीदने का बेहतरीन मौका, बायबैक से लेकर EMI तक, क्या है ऑफर
भारतीय बाजार में वोल्वो की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय बाजार में वोल्वो की ओर से कई सेगमेंट में एसयूवी की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से हाल में ही फेस्टिव ऑफर्स की घोषणा की गई है। इसमें किस एसयूवी पर किस तरह के ऑफर को दिया जा रहा है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
Volvo ने की फेस्टिव ऑफर की घोषणा
लग्जरी वाहन निर्माता वोल्वो की ओर से भारतीय बाजार में फेस्टिव ऑफर की घोषणा कर दी गई है। इसके तहत निर्माता अपनी दो एसयूवी पर अलग अलग तरह के ऑफर को दे रही है।
Volvo XC 60 पर क्या है ऑफर
निर्माता की ओर से एक्ससी 60 एसयूवी को भारतीय बाजार में भी ऑफर किया जाता है। यह निर्माता की ओर से कई अन्य देशों में भी ऑफर की जाती है, जो निर्माता की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली एसयूवी भी है। इस एसयूवी पर 65 फीसदी तक का बॉयबैक ऑफर दिया जा रहा है। यह ऑफर इस गाड़ी को खरीदने के बाद तीन साल में वापस करने पर दिया जाएगा। इसके साथ ही इस पर पांच साल की वारंटी और पांच साल का सर्विस पैकेज भी ऑफर किया जा रहा है। जिससे लोगों को हजारों रुपये की बचत का मौका मिल रहा है। निर्माता ने इस एसयूवी के 2027 वर्जन को अब एयर सस्पेंशन के साथ अपडेट भी कर दिया है।
Volvo XC 90 पर क्या है ऑफर
वोल्वो की ओर से फ्लैगशिप एसयूवी के तौर पर एक्ससी 90 को भी भारतीय बाजार में ऑफर किया जाता है। इस एसयूवी पर पांच साल की वारंटी और पांच साल की सर्विस जैसे ऑफर को दिया गया है। जिससे लोगों को लाखों रुपये बचाने का मौका मिल रहा है।
दोनों एसयूवी पर मिल रहा EMI का ऑफर
बायबैक, वारंटी और सर्विस के ऑफर के साथ ही इन दोनों एसयूवी पर निर्माता की ओर से आकर्षक ईएमआई का ऑफर भी दिया जा रहा है। जिसके तहत XC 60 पर पांच साल की अवधि के लिए 49999 रुपये और XC90 पर पांच साल की अवधि के लिए 79999 रुपये की ईएमआई का चुनाव किया जा सकता है।
