VinFast VF7 भारत में लॉन्च; 500km रेंज, 7 एयरबैग और लेवल-2 ADAS जैसे फीचर्स से लैस
वियतनामी कार निर्माता VinFast ने भारतीय बाजार में VF6 और VF7 इलेक्ट्रिक SUV लॉन्च की हैं। VF7 में स्पोर्टी डिजाइन कनेक्टेड एलईडी टेललाइट्स और 12.9 इंच का टचस्क्रीन है। सुरक्षा के लिए इसमें 360-डिग्री कैमरा और ADAS जैसे फीचर्स हैं। यह दो वेरिएंट में उपलब्ध है जिसमें 70.8 kWh का बैटरी पैक है। इसका AWD वर्जन 5.8 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकता है।

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। वियतनामी कार निर्माता VinFast अपनी दो इलेक्ट्रिक SUV, VF6 और VF7 को लॉन्च कर दिया है। इसके साथ ही कंपनी ने भारतीय बाजार में एंट्री भी कर ली है। कंपनी ने VF7 को बेहतरीन फीचर्स और लंबी ड्राइविंग रेंज के साथ लॉन्च किया गया है। कंपनी ने इसे सबसे पहले भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में दिखाया गया था। आइए विस्तार में जानते हैं कि VinFast VF7 को किन खास फीचर्स के साथ लॉन्च किया गया है?
VinFast VF7 का डिजाइन
- विनफास्ट ने अपनी इलेक्ट्रिक SUV VF7 को स्पोर्टी लुक और शानदार डिजाइन के साथ लॉन्च किया है। इसमें नुकीली क्रीज लाइन्स और एक चौड़ा स्टांस है जो इसे बेहद अट्रैक्टिव बनाने का काम करते हैं। इसके सामने की तरफ एक बंद ग्रिल V के आकार के एलईडी डीआरएल (DRLs) हैं, जो VinFast लोगो से जुड़े हैं और ऑल-एलईडी प्रोजेक्टर हेडलाइट्स दी गई है।
- इसके साइड प्रोफाल में फ्लश डोर हैंडल्स, मजबूत शोल्डर लाइन्स और एयरोडायनैमिक रूप से डिजाइन किए गए 19-इंच के डुअल-टोन अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। इसमें चार्जिंग पोर्ट बाईं ओर के फ्रंट फेंडर पर दिया गया है। SUV के पिछले हिस्से में कनेक्टेड एलईडी टेललाइट्स हैं जो फ्रंट डीआरएल के तरह ही है।
VinFast VF7 का इंटीरियर
- VF7 का केबिन काफी शानदार दिया गया है। इसमें प्रीमियम वेगन लेदर अपहोल्स्ट्री और सॉफ्ट-टच मैटेरियल का इस्तेमाल किया गया है। इसे दो इंटीरियर ऑप्शन के साथ लाई गई है, जो ऑल-ब्लैक और मोचा ब्राउन ब्राउन के साथ ब्लैक थीम है।
- इसमें मिलने वाले फीचर्स की बात करेंस, तो VF7 में 3-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, बटन से चलने वाला गियर सेलेक्टर और 12.9-इंच का बड़ा सेंट्रल टचस्क्रीन दी गई है। इसमें पारंपरिक इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर नहीं है। सभी जानकारी सेंट्रल स्क्रीन और हेड्स-अप डिस्प्ले पर दिखाई देती है। इसके पीछे की सीट में फ्लैट फ्लोर और रिक्लाइनिंग फंक्शनैलिटी दी गई है। इसमें बड़ा सा पैनोरमिक ग्लास रूफ दिया गया है।
- बाकी फीचर्स के रूप में डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, चारों खिड़कियों के लिए 1-टच अप/डाउन, ऑटो-डिमिंग आईआरवीएम (IRVM), 8-तरफा पावर-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट और वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें दी गई है।
VinFast VF7 के सेफ्टी फीचर्स
VF7 में 360-डिग्री कैमरा, रेन-सेंसिंग वाइपर, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और सात एयरबैग तक दिए गए हैं। इसके साथ ही वल-2 ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) भी दिया गया है, जिसके एडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन कीप असिस्ट, ऑटो इमरजेंसी ब्रेकिंग, ADDW लेन चेंज असिस्ट जैसे फीचर्स को शामिल किया गया है।
VinFast VF7 बैटरी और रेंज
इसे भी दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है, जो Earth, Wind और Sky है। इसके Earth वेरिएंट में 59.6 kWh की बैटरी दी गई है। इसके एंट्री-लेवल मॉडल को छोड़कर, VF7 के अन्य वेरिएंट में 70.8kWh की LFP बैटरी है जो AC और DC फास्ट चार्जिंग (CCS2) को सपोर्ट करती है। छोटी बैटरी सिर्फ FWD (फ्रंट-व्हील ड्राइव) है, जबकि बड़ी बैटरी दो ड्राइव लेआउट में आती है: 204hp, 310Nm फ्रंट-व्हील ड्राइव और 350hp, 500Nm ऑल-व्हील ड्राइव। WLTP साइकिल के अनुसार, 70.8kWh बैटरी वाला VF7 एक सिंगल चार्ज में 532km (FWD) और 510km की रेंज देता है। VF7 और इसके बैटरी पैक पर 10 साल या 2 लाख किमी की स्टैंडर्ड वारंटी मिलती है। इसके साथ ही, विनफास्ट जुलाई 2028 तक अपने VGreens चार्जर पर मुफ्त चार्जिंग, 3 साल के लिए मुफ्त रखरखाव और पैनोरमिक सनरूफ के लिए मुफ्त कर्टन भी दे रहा है।
VinFast VF7 की कीमत
वेरिएंट | कीमत (लाख रुपये में) |
---|---|
Earth FWD | 20.89 |
Wind FWD | 23.49 |
Wind Infinity FWD | 23.99 |
Sky AWD | 24.99 |
Sky Infinity AWD | 25.49 |
भारतीय बाजार में VinFast VF7 को लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत में लॉन्च किया गया है। भारत में VF7 का Tata Curvv EV, Hyundai Creta Electric और Mahindra BE 6 जैसी इलेक्ट्रिक गाड़ियों से मुकाबला देखने के लिए मिलेगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।