नए अवतार में लॉन्च हुई Tata Tiago JTP और Tigor JTP
टाटा मोटर्स ने Tigor JTP और Tata Tiago JTP एडिशन के 2019 मॉडल लॉन्च किए हैं। इन दोनों कारों में कुछ कॉस्मेटिक बदलाव और नए फीचर्स शामिल किए गए हैं।
नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। देश की जानी-मानी ऑटोमोबाइल कंपनी टाटा मोटर्स ने टियागो और टिगोर JTP एडिशन के 2019 मॉडल लॉन्च किए हैं। इन दोनों कारों में कुछ कॉस्मेटिक बदलाव और नए फीचर्स शामिल किए गए हैं। आइए जानते हैं कैसी हैं ये दोनों कारें और इनके फीचर्स कैसे हैं।
JTP एडिशन में ज्यादा पावर और शानदार फीचर्स कम कीमत में उपलब्ध होते हैं। JTP एडिशन की दोनों कारों को जेटी स्पेशल व्हीकल्स (JTSV) के तहत पेश किया गया है, जो टाटा मोटर्स और जायम ऑटोमोबाइल्स का ज्वाइंट वेंचर है।
इंजन और पावर
इंजन और पावर की बात की जाए तो Tata Tiago JTP और Tigor JTP में पहले वाला ही 1.2 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया गया है जो कि 112 बीएचपी की पावर और 150 न्यूटन मीटर का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इंजन को 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस किया गया है। यह दोनों कारें महज 10 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकती है।
इसके अलावा बेहतर राइड कंट्रोल के लिए सस्पेंशन को ट्यून किया गया है और राइड की ऊंचाई कम की गई है। बेहतर ट्रैक्शन के लिए कार में चौड़ टायर दिए गए हैं। सेफ्टी फीचर्स की बात की जाए तो यह कार ड्यूल एयरबैग, एबीएस, ईबीडी और कॉर्नर स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसे कई शानदार सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं।
कीमत
कीमत की बात की जाए तो 2019 Tata Tiago JTP की एक्स शोरूम कीमत 6.69 लाख रुपये और Tata Tigor JTP की एक्स शोरूम कीमत करीब 7.59 लाख रुपये रखी गई है।
यह भी पढ़ें: नकली Helmet हो सकता है आपके लिए खतरनाक, हमेशा ऐसे खरीदें ISI प्रमाणित हेल्मेट
यह भी पढ़ें: मानसून के मौसम में ऐसे चलाएंगे कार तो दुर्घटना से हमेशा रहेंगे दूर