Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अपडेटेड वर्जन में लॉन्च हुई 2022 Honda CBR650R, जानें इस बाइक की खासियत

    By Atul YadavEdited By:
    Updated: Wed, 26 Jan 2022 07:33 AM (IST)

    2022 Honda CBR650R को आज 935427 रुपये (एक्स-शोरूम हरियाणा) कीमत में लॉन्च किया गया है। हालांकि होंडा की ये अपडेटेड बाइक पहले की तुलना में 47427 रुपये अधिक महंगी हो गई है। 2021 CBR650R को मार्च 2021 में 8.88 लाख रुपये में लॉन्च किया गया था।

    Hero Image
    अपडेटेड वर्जन में लॉन्च हुई 2022 Honda CBR650R, जानें खासियत

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी होंडा को इस साल 2022 से काफी उम्मीदे हैं और इस साल वह कार और बाइक सेगमेंट में कई गाड़ियां लॉन्च करने के लिए तैयार हैं। कंपनी ने आज इंडियन मार्केट में Honda CBR650R को नए अपडेट्स के साथ लॉन्च कर दिया है, जिसकी कीमत 9,35,427 रुपये (एक्स-शोरूम, हरियाणा) से शुरू है। ये अपडेटेड 2022 Honda CBR650R मोटरसाइकिल पहले की तुलना में 47 हजार से अधिक महंगी है। आइये जानते है इस अपडेटेड बाइक में क्या कुछ नया देखने को मिलने वाला है और क्या इसमें क्या अहम बदलाव किए गए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुख्य बदलाव

    2022 Honda CBR650R को दो नए कलर वेरिएंट में पेश किया गया है, जिसमें ग्रांड प्रिक्स रेड और मैट गनपाउडर ब्लैक मैटेलिक कलर शामिल हैं। अपडेटेड मोटरसाइकिल के स्टिकर और ग्राफिक्स में भी बदलाव देखने को मिलेंगे, जहां रेड ऑप्शन में अब पहले के व्हाइट की तुलना में इसके साइड फेयरिंग पर काले हाइलाइट्स हैं, जबकि ब्लैक ऑप्शन में कुछ साफ-सुथरे विपरीत ऑरेंज हाइलाइट्स प्राप्त हुए हैं। ये गाड़ी अभी भी सीकेडी पर उपलब्ध रहेगी।

    इंजन

    इंजन की बात करें तो, 2022 Honda CBR650R के इंजन में कोई बदलाव देखने को नहीं मिलेंगे, इसमें पहले जैसे ही 649cc इनलाइन-चार सिलेंडर इंजन मिलेंगे, जो 12,000rpm पर 87hp और 8,500rpm पर 57.5Nm की पीक टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है।

    पहले के मुकाबले ज्यादा महंगी बाइक

    इस अपडेटेड बाइक की कीमत पहले की तुलना में 47 से अधिक महंगी हो गई है। 2021 CBR650R को मार्च 2021 में 8.88 लाख रुपये में लॉन्च किया गया था। 650cc स्पोर्ट्सबाइक सेगमेंट में पहले भी ये गाड़ी महंगी थी, अब 47 हजार और महंगी होने के बाद इसकी बाजार में कीमत 9,35,427 रुपये (एक्स-शोरूम, हरियाणा) हो गई है। 650 सीसी सेगमेंट में इसके प्रतिद्वंदी निंजा 650 की कीमत (6.68 लाख रुपये एक्स-शोरूम, दिल्ली ) है और कावासाकी Z900 की कीमत (8.50 लाख रुपये एक्स-शोरूम, दिल्ली) है।