विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 05, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Honda ने लॉन्च की Tesla से भी ज्यादा हाईटेक कार Legend ! सड़क पर अपने आप ही करती है ड्राइव

By Vineet SinghEdited By:
Published: Fri, 05 Mar 2021 06:14 PM (IST)Updated: Sun, 07 Mar 2021 09:00 AM (IST)

Honda ने शुक्रवार को अपनी एडवांस तकनीक से लैस सेल्फ-ड्राइविंग कार The Legend को लॉन्च कर दिया है। ये कार ...और पढ़ें

होंडा ने लॉन्च की दुनिया की सबसे अडवांस कार
होंडा ने लॉन्च की दुनिया की सबसे अडवांस कार

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Honda Legend Self Driving Car: Honda ने शुक्रवार को अपनी एडवांस तकनीक से लैस सेल्फ-ड्राइविंग कार Legend को लॉन्च कर दिया है। ये कार सिर्फ जापान में ही लॉन्च की गई है जो अपने आप ही ड्राइव करने में सक्षम होगी। ये कार हाइवे की लेन पर आसानी से ड्राइव कर सकती है और इसमें खुद ही पास देने और रोड बदलने की खासियत भी है जिसके बारे में ड्राइवर को सोचने की जरूरत नहीं पड़ेगी। ये कार बेहद ही फ्यूचरिस्टिक तकनीक से लैस है जो ड्राइवर को काफी सहूलियत प्रदान करेगीव जिससे मुश्किल ड्राइविंग भी काफी आसान हो जाती है।

आपको बता दें कि इस कार में एक ख़ास स्टॉप फीचर भी दिया गया है जो कार को उस वक्त रोक देता है जब ड्राइवर कोई रिस्पॉन्स नहीं देता है। आपको बता दें कि इस कार की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए इसे तकरीबन 10 लाख अलग-अलग परीक्षणों से गुजारा गया है जिससे इसे चलाने के दौरान किसी तरह का सेफ्टी का खतरा ना रहे। 

जानकारी के अनुसार जापान में इस कार के 100 यूनिट्स तैयार किए गए हैं। आपको बता दें कि लेजेंड एक सेल्फ ड्राइविंग व्हीकल है जो लेवल 3 ऑटोनॉमस ड्राइविंग तकनीक से लैस है। आपको बता दें कि ये कार ड्राइवर के ड्राइविंग स्टाइल को नोटिस करती है उसे अडॉप्ट करती है। लेवल 3 ऑटोनोमस तकनीक की बदौलत Legend सबसे एडवांस कार है। 

आपको बता दें की इस कार का में कैमरा यूनिट आगे चल रहे ट्रैफिक पर नजर रखता है और उसे के अनुसार कार कंट्रोल होती है। इतना ही नहीं ये कार सामने चल रहे वाहनों के इंडिकेटर्स पर भी नजर रखता है जिससे ड्राइविंग को आसान बनाया जा सके।

अपनी तकनीक की बदौलत लेजेंड ट्रैफिक जाम जैसी कंडीशन में भी आसानी से ड्राइव कर पाती है। इसमें ट्रैफिक जाम पाइलेट और होंडा सेंसिंग इलाइट सिस्टम लगाया गया है जो रियल ट्रैफिक कंडीशन से निपटने में मदद करता है। ऐसा दावा किया गया है कि ये कार टेस्ला कारों से भी ज्यादा एडवांस है। इसका मतलब ये है कि इन कारों की ऑटोनॉमस तकनीक टेस्ला कारों से भी ज्यादा हाईटेक है। आपको बता दें कि लेजेंड की कीमत 11 मिलियन येन (तकरीबन 74 लाख रुपये) है।