Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Hero ने लॉन्च की सबसे किफायती ऑफ रोड बाइक, खासियत जानकर आप भी हो जाएंगे फैन

    Hero XPulse 200T 4V Launched एक्सपल्स 200टी 4वी तीन रंग विकल्पों में उपलब्ध है जिसमें स्पोर्ट्स रेड मैट फंक येलो और मैट शील्ड गोल्ड शामिल है। इन सारे कलर में इस बाइक का लुक दिखने में काफी शानदार लगता है।

    By Atul YadavEdited By: Updated: Wed, 21 Dec 2022 09:35 AM (IST)
    Hero Image
    Hero XPulse 200T 4V भारत में लॉन्च

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। 200 सीसी सेगमेंट में हीरो मोटकॉर्प ने Hero XPulse 200T 4V को इंडियन मार्केट में 1,25,726 (एक्स-शोरूम) दिल्ली की शुरूआती कीमत पर लॉन्च कर दी है। इस बाइक को ऑफरोड बाइक की तरह पेश किया गया है, जिसका इंजन और लुक काफी दमदार है। आइये जानते हैं इसकी खासियतों के बारे में।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Hero XPulse 200T 4V खासियत

    Hero XPulse 200T 4V एक ऑफ-रोड-ओरिएंटेड बाइक है जिसमें फ्रंट में एक सर्कुलर एलईडी हेडलैंप, एक फ्लैट सीट और एक संकीर्ण टेल सेक्शन है। बाइक एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल के साथ आती है जो स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, कॉल अलर्ट और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन जैसी सुविधाएं प्रदान करता है। इसमें एक अंडर-सीट यूएसबी चार्जर, गियर इंडिकेटर और साइड-स्टैंड इंजन कट-ऑफ भी मिलता है।

    Hero XPulse 200T 4V कलर ऑप्शन

    एक्सपल्स 200टी 4वी तीन रंग विकल्पों में उपलब्ध है, जिसमें स्पोर्ट्स रेड, मैट फंक येलो और मैट शील्ड गोल्ड शामिल है। इन सारे कलर में इस बाइक का लुक दिखने में काफी शानदार लगता है।

    Hero XPulse 200T 4V इंजन

    Hero Xpulse 200T 4V, Xpulse 200 4V के समान इंजन का उपयोग किया जाता है। इसमें समान पीक आउटपुट आंकड़े भी बनाता है। 199.6cc एयर-एंड-ऑयल कूल्ड मिल 8,500rpm पर 19.1hp और 6,500rpm पर 17.3Nm का टार्क बनाती है, और इसे 5-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा जाता है। ये आंकड़े एक्सपल्स 200T 2V की तुलना में 0.7hp और 0.2Nm अधिक पीक आउटपुट आंकड़े देते हैं।

    यह भी पढ़ें

    18 मिनट में 80 फीसद तक चार्ज होगी हुंडई की ये इलेक्ट्रिक कार, जानें इसकी खासियत

    Golden Era Of Scooters: Bajaj Chetak से 'हमारा बजाज' बनने की कहानी...स्कूटर जिसके लिए टल जाती थीं शादियां