विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 10, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

BMW ने लॉन्च की पहली मेड इन इंडिया M340i xDrive सेडान, जानें किन खासियतों से है लैस

By Vineet SinghEdited By:
Published: Wed, 10 Mar 2021 05:42 PM (IST)

BMW ने बुधवार को अपनी पहली मेड इन इंडिया असेंबल्ड BMW M340i xDrive को लॉन्च कर दिया है। इस कार ...और पढ़ें

BMW ने लॉन्च की पहली मेड इन इंडिया M340i xDrive सेडान
BMW ने लॉन्च की पहली मेड इन इंडिया M340i xDrive सेडान

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। जर्मनी की कार निर्माता कंपनी BMW ने बुधवार को अपनी पहली मेड इन इंडिया असेंबल्ड BMW M340i xDrive को लॉन्च कर दिया है। इस कार की कीमत 62.90 लाख रुपये रखी गई है। The BMW M340i xDrive का प्रोडक्शन कंपनी के चेन्नई स्थित प्लांट में किया गया है। भारत में प्रोडक्शन किए जाने की वजह से इस कार की कीमत कम हो गई है। जिन

इंजन और पावर

इंजन और पावर की बात करें तो इस कार में 6 सिलेंडर पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल किया गया है जो 387 hp की मैक्सिमम पावर जेनरेट करता है। इस कार में M परफॉर्मेंस चेसिस ट्यूनिंग, M-स्पेसिफिक सस्पेंशन तकनीक, BMW xDrive इंटेलिजेंट ऑल व्हील ड्राइव एयर M स्पोर्ट रियर डिफ्रेंशियल का इस्तेमाल किया गया है जिससे एक बेहतरीन ड्राइव एक्सपीरियंस मिलता है। आपको बता दें कि ये सेडान 100 kmph की रफ़्तार महज 4.4 सेकेण्ड में पकड़ लेती है। इसमें 8-स्पीड स्टेप्ट्रॉनिक स्पोर्ट ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन लगाया गया है।  

अगर एक्सटीरियर फीचर्स की बात करें तो इस कार में बड़े BMW किडनी ग्रिल मेश, अडाप्टिव LED हेडलाइट्स जो BMW लेजरलाइट्स के साथ आते हैं। इसके साथ ही कार में हेक्सागोनल डे टाइम ड्राइविंग लाइट रिंग्स, L-आकार की LED टेल लाइट्स, बूट लिड पर बॉडी कलर्ड M रियर स्पॉइलर, लॉन्ग व्हीलबेस और 18-इंच के M लाइट अलॉय व्हील्स मिलते हैं। हालांकि इस कार में बड़े 19-इंच के अलॉय व्हील्स का भी ऑप्शन अवेलेबल है। ये कार तीन एक्सटीरियर कलर ऑप्शन में अवेलेबल हैं जिनमें ड्राविट ग्रे, सनसेट ऑरेंज और टैन्जनाइट ब्लू शामिल हैं।

अगर बात करें इस कार के सेफ्टी फीचर्स की तो इसमें ग्राहकों को 6 एयरबैग सेटअप, अटेंटिव असिस्टेंस, ब्रेक असिस्ट के साथ एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, डायनैमिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, डायनैमिक ट्रैक्शन कंट्रोल, कॉर्नरिंग ब्रेक कंट्रोल को शामिल किया गया है। आपको बता दें कि ये एक बेहद कम्फर्टेबल कार है जो बेहतरीन सेफ्टी फीचर्स के साथ आती है और ग्राहकों को इसे चलाने पर बेहतरीन एक्सपीरियंस मिलता है।