Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    2025 Skoda Kodiaq भारत में लॉन्च; बहुत ज्यादा फीचर्स, नया इंटीरियर और मिला पावरफुल इंजन

    Updated: Thu, 17 Apr 2025 11:56 AM (IST)

    भारतीय बाजार में 2025 Skoda Kodiaq को लॉन्च कर दिया गया है। इसे दो ट्रिम में लेकर आया गया है जो स्पोर्ट लाइन और लॉरिन एंड क्लेमेंट (LK) ट्रिम है। भारत में इसे 46.89 लाख रुपये से लेकर 48.69 लाख रुपये तक की एक्स-शोरूम कीमत में लॉन्च किया गया है। इसका एक्सटीरियर भले ही काफी हद तक पहले जैसा है लेकिन इंटिरयर पूरा नया दिया गया है।

    Hero Image
    2025 Skoda Kodiaq भारत में 46.89 लाख रुपये में लॉन्च हुई।

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। दूसरी जनरेशन की 2025 Skoda Kodiaq भारत में लॉन्च हो गई है। पहले की तरह ही नई Skoda Kodiaq को पूरी तरह से भारत में असेंबल किया गया गया है। इसमें एक इवोल्यूशनरी स्टाइलिंग, बहुत ज्यादा फीचर के साथ एक बिल्कुल नया इंटीरियर और पहले से ज्यादा पावरफुल इंजन दिया गया है। आइए जानते हैं कि 2025 Skoda Kodiaq में क्या कुछ नया दिया गया है?

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कीमत

    दूसरी जनरेशन की 2025 Skoda Kodiaq को दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसके स्पोर्टलाइन ट्रिम की एक्स-शोरूम कीमत 46.89 लाख रुपये और लॉरिन एंड क्लेमेंट (L&K) ट्रिम की एक्स-शोरूम कीमत 48.69 लाख रुपये तक है।

    2025 Skoda Kodiaq

    एक्सटीरियर

    1. 2025 Skoda Kodiaq पिछली जनरेशन की तुलना में ज्यादा गोल दिखाई देती है। इसमें पहले की तरह स्प्लिट हेडलैंप को बरकरार रखा गया है। इसमें नया LED डेटाइम रनिंग लैंप सिग्नेचर मिलता है, जो ग्रिल तक फैले हुए हैं। इसके बम्पर पर फंक्शनल एयर वेंट दिए गए हैं, जो बोनट पर भी अच्छे पावर बल्ज हैं।
    2. इसका व्हीलबेस पहले की तरह ही रखा गया है, लेकिन यह थोड़ा लंबा है। इसके L&K ट्रिम में 8-इंच के अलॉय व्हील्स के लिए एक नया एयरो-ऑप्टिमाइज्ड लुक और D-पिलर के लिए एक कंट्रास्टिंग फिनिश दी गई है।
    3. स्पोर्टलाइन ट्रिम में ग्रिल, विंग मिरर, डी-पिलर गार्निश और रियर बम्पर के लिए ब्लैक-आउट फिनिश दी गई है। इसमें भी 18-इंच के अलॉय दिए गए हैं, जिसे स्पोर्टियर डिजाइन दिया गया है।

    इंटीरियर

    2025 Skoda Kodiaq के इंटीरियर को एकदम नया लुक दिया गया है। इसमें 13-इंच फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, HVAC कंट्रोल के लिए तीन फीजिकल डायल, नेविगेशन फीड के साथ एक नया 10-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, दो-स्पोक स्टीयरिंग व्हील को शामिल किया गया है। इसकी पीछे की सीटों को आगे और पीछे खिसकाया जा सकता है और उनमें रिक्लाइन फंक्शन भी मिलता है।

    2025 Skoda Kodiaq

    सुविधाएं

    नई Skoda Kodiaq में पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो, एक 13-स्पीकर कैंटन साउंड सिस्टम, 3-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, मेमोरी फंक्शन के साथ पावर-एडजस्टेबल फ्रंट सीटें, मसाज फंक्शन (एलएंडके) के साथ हीटेड/वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, हीटिंग के साथ स्पोर्ट्स सीटें (स्पोर्टलाइन), जेस्चर कंट्रोल के साथ एक इलेक्ट्रिक टेलगेट, 360-डिग्री कैमरा और पार्क असिस्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

    सेफ्टी फीचर्स

    नई Skoda Kodiaq में पैसेंजर्स की सेफ्टी के लिए 9 एयरबैग, ईएससी, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, इलेक्ट्रॉनिक डिफरेंशियल लॉक, मल्टी-कोलिजन ब्रेक, ड्राइवर अटेंशन और नींद मॉनिटर, और डिसेंट कंट्रोल के साथ हिल स्टार्ट असिस्ट जैसे बेहतरीन सुरक्षा तकनीक दी गई है।

    2025 Skoda Kodiaq

    इंजन

    2025 Skoda Kodiaq में 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल किया गया है, जो 204 hp की पावर और 320 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन पहले की तुलना में 14 hp ज्यादा पावर देता है। इसके इंजन को 7-स्पीड DCT गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। नई Skoda Kodiaq को लेकर कंपनी दावा करती है कि यह ARAI-रेटेड 14.86kpl का माइलेज देती है।

    यह भी पढ़ें- Volkswagen Tiguan R Line हुई भारत में लॉन्‍च, Fortuner, Gloster को मिलेगी चुनौती, कीमत 48.99 लाख रुपये से शुरू