Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    2025 Keeway RR300: बहुत कम कीमत में लॉन्च हुई स्पोर्टबाइक RR300, धांसू परफॉर्मेंस और शानदार परफॉर्मेंस से है लैस

    Updated: Sat, 19 Jul 2025 11:26 AM (IST)

    Keeway मोटो ने भारतीय बाजार में RR300 का अपडेटेड वर्जन लॉन्च किया है जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.99 लाख रुपये है। इसमें K300 R जैसा आक्रामक लुक LED DRL और ट्विन LED हेडलैम्प्स हैं। 292cc का इंजन 27.5 HP की पावर और 25 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। बाइक में डिजिटल TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और ड्यूल-चैनल ABS जैसे फीचर्स हैं।

    Hero Image
    Keeway RR300 का अपडेटेड वर्जन भारत में लॉन्च।

    ऑटो डेस्क, नई दिल्‍ली। Keeway मोटो ने भारतीय बाजार में अपनी पॉपुलर स्पोर्टबाइक RR300 का अडेटेड वर्जन लॉन्च किया है। कंपनी ने इसे 1.99 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत में लॉन्च किया है, जो एंट्री लेवल स्पोर्टबाइक सेगमेंट की सबसे सस्ती बाइक में से एक बन गई है। इसे कई बेहतरीन फीचर्स के साथ भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया है। आइए इसके बारे में विस्तर से जानते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    2025 Keeway RR300 का डिजाइन

    इसमें K300 R से मिलता-जुलता आक्रामक लुक, बोमेरैंग-आकार के LED DRL, ट्विन LED हेडलैम्प्स और लाइटवेट शॉर्ट विंडस्क्रीन दी गई है। इसमें रेस-इनस्पायर्ड फ्रेम दिया गया है। इसके साथ ही सामने 110/70R17, पीछे 140/60R17 रबरयुक्त अलॉय व्हील्स और दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक, साथ में ड्यूल-चैनल ABS भी दिया गया है। बाइक को तीन शानदार कलर White, Black, Red ऑप्शन के साथ लॉन्च किया गया है।

    2025 Keeway RR300 का इंजन

    इसमें 292cc सिंगल-सिलेंडर लिक्विड-कूल्ड इंजन, EFI, 4-वॉल्व इंजन का इस्तेमाल किया गया है। यह इंजन 27.5 HP की पावर और 25 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें तेज और कंट्रोल्ड डाउनशिफ्टिंग के लिए 6-स्पीड गियरबॉक्स में स्लिपर क्लच दिया गया है। इसकी टॉप स्पीड 139 km/h है।

    चेसिस और सस्पेंशन

    2025 Keeway RR300 में सामने 37 mm USD फोर्क्स और पीछे मोनोशॉक दिया गया है, जिससे कोर्नरिंग और सड़क पकड़ में बढ़िया संतुलन मिलता है। इसमें 12 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है।

    2025 Keeway RR300 के फीचर्स

    इसमें डिजिटल TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है, जिसमें ट्रिप मीटर, rpm, गियर समेत और भी कई चीजों की जानकारी देखने के लिए मिलती है। इसमें ड्यूल-चैनल ABS और ट्रैक-कंपटीबल हेंडलिंग भी दी गई है। ग्राहक अब Benelli और Keeway डीलरशिप पर बुकिंग कर सकते हैं, और डिलीवरी जुलाई अंत तक शुरू होने की उम्मीद है।

    यह भी पढ़ें- 2025 TVS Apache RTR 310 और भी ज्यादा हुई दमदार, नए फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च

    comedy show banner
    comedy show banner