होंडा ने लॉन्च की नई SP125 और SP160, मिलेगा TFT डिस्प्ले और दमदार इंजन!
होंडा मोटरसाइकिल ने 2025 Honda SP125 और SP160 को नए फीचर्स के साथ पेश किया है जिनकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत क्रमशः 92678 रुपये और 1.22 लाख रुपये है। इन मोटरसाइकिलों में TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं। SP125 में ग्राफिक डिजाइन को रिफ्रेश किया गया है जबकि SP160 में नया LED हेडलाइट दिया गया है। दोनों मॉडलों में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स हैं।

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। होंडा मोटरसाइकिल ने अपनी पॉपुलर कम्यूटर बाइक 2025 Honda SP125 और SP160 को नए फीचर्स और स्टाइल के साथ पेश किया है। इन दोनों ही मोटरसाइकिल को नया TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और कुछ कॉस्मेटिक बदलाव के साथ लेकर आया गया है। जिसकी वजग से यह पहले से ज्यादा किफायती और अट्रैक्टिव हो गई है। आइए SP125 और SP160 को मिले नए अपडेट्स के बारे में जानते हैं।
कितनी है कीमत?
2025 Honda SP125 को नए फीचर्स के साथ भारत में 92,678 रुपये की एक्स-शोरूम कीमत में लॉन्च किया गया है। वहीं, 2025 Honda SP160 को 1.22 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत में लेकर आया गया है।
नया लुक और फीचर्स
- होंडा ने अपनी इन दोनों मोटरसाइकिल को स्टाइलिश बनाने के लिए कई बदलाव किए हैं। SP125 में ग्राफिक डिजाइन को रिफ्रेश किया गया है और SP160 में नया LED हेडलाइट दिया गया है, जो रात में बेहतर रोशनी और शानदार लुक देता है। इन दोनों में सबसे बड़ा बदलाव TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है, जो ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ आता है। इसे होंडा रोडसिंक ऐप के जरिए कनेक्ट किया जा सकता है, जिसके जरिए आपको टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, म्यूजिक, और कॉल्स की जानकारी स्क्रीन पर मिलेगी। इसमें रियल-टाइम फ्यूल इकॉनमी, रेंज, एवरेज फ्यूल एफिशिएंसी, स्पीडोमीटर, फ्यूल गेज, ओडोमीटर, और ट्रिप मीटर जैसी जानकारी मिलेगी।
- दोनों मोटरसाइकिल में आइडल स्टार्ट/स्टॉप फंक्शन दिया गया है, जो ट्रैफिक में रुकने पर इंजन को ऑटोमैटिक बंद कर देता है। इसकी वजह से फ्यूल की काफी बचत होती है और आपकी बाइक ज्यादा माइलेज देती है। साथ ही साइलेंट स्टार्टर से इंजन शुरू होने पर झटका नहीं लगता, जो सवारी को और आरामदायक बनाता है।
दोनों में दमदार इंजन
- Honda SP125 में 123cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन का इस्तेमाल किया गया है, जो 10 hp की पावर और 10.9 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके इंजन को 5-स्पीड मल्टीप्लेट वेट क्लच के साथ जोड़ा गया है।
- Honda SP160 में 162cc के सिंगल-सिलेंडर इंजन का इस्तेमाल किया गया है, जो 13 hp पावर और 14.8 Nm टॉर्क जनरेट करता है। इसमें भी 5-स्पीड ट्रांसमिशन और मल्टीप्लेट वेट क्लच दिया गया है।
यह भी पढ़ें- 2025 Honda XL750 Transalp भारत में लॉन्च, नए लुक और फीचर्स के साथ हुई और दमदार
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।