Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    2025 Honda CBR 1000RR-R SP भारत में फिर से लॉन्च, कीमत ₹28.99 लाख, जानें क्या है नया

    Updated: Tue, 16 Sep 2025 12:47 PM (IST)

    होंडा मोटरसाइकिल ने नई 2025 Honda CBR 1000RR-R SP को भारतीय बाजार में लॉन्च किया है जिसमें 1000cc का इंजन है जो 217PS की पावर देता है। गियर रेशियो को छोटा किया गया है और तीन राइडिंग मोड्स दिए गए हैं। बाइक में नए एयरो विंगलेट्स पतली हेडलाइट्स और अपडेटेड इलेक्ट्रॉनिक सस्पेंशन हैं। इसमें 5-इंच का TFT कंसोल कीलेस इग्निशन और कई राइडिंग मोड्स हैं। इसकी कीमत 2899000 रुपये है।

    Hero Image
    Honda CBR 1000RR-R SP भारत में दमदार वापसी

    ऑटो डेस्क, नई दिल्‍ली। होंडा मोटरसाइकिल ने अपनी लीटर-क्लास स्पोर्टबाइक, नई 2025 Honda CBR 1000RR-R SP को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। इस मोटरसाइकिल को पिछले साल भारतीय बाजार से हटा दिया गया था। अब इसकी दमदार वापसी की गई है। इसे कई बेहतरीन फीचर्स के साथ भारत में दोबारा लॉन्च किया गया है। आइए विस्तार में जानते हैं कि नई CBR 1000RR-R SP को किन खास फीचर्स के साथ लेकर आया गया है?

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    1000cc इंजन से लैस

    2025 Honda CBR 1000RR-R SP

    2025 Honda CBR 1000RR-R SP को 1000cc का इनलाइन-फोर इंजन से लैस किया गया है। यह इंजन 217PS की पावर और 113Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसका वजन 00kg से थोड़ा अधिक है, जो इसकी पावर के हिसाब से काफी प्रभावशाली है। होंडा का दावा है कि उसने गियर रेशियो को छोटा कर दिया है, जिससे यह फायरब्लेड पहले से ज्यादा तेज हो गई है। इसमें तीन राइडिंग मोड्स दिए गए हैं, जो पावर आउटपुट, इंजन ब्रेकिंग, ट्रैक्शन कंट्रोल और व्हीली कंट्रोल को आसानी से बदलने का काम करते है। इसमें पहले की तरह ही 3-लेवल एडजस्टेबल ABS भी दिया गया है।

    दिया गया है नया लुक

    2025 Honda CBR 1000RR-R SP

    2025 Honda CBR 1000RR-R SP को अगर आप दूर से देखेंगे, तो आपको इसमें ज्यादा बदलाव देखने के लिए नहीं मिलेगा, लेकिन पास आने पर आपको बदलाव नजक आएंगे। इसमें नई फायरब्लेड दी गई है। बाइक को दोनों तरफ एयरो डक्ट्स की जगह अब नए एयरो विंगलेट्स लगाए गए हैं। इसकी हेडलाइट्स को पहले से पतला किया गया है, जिससे यह और भी पहले से ज्यादा शानदार दिखती है। इसमें अक्रापोविक एग्जॉस्ट को पहले से थोड़ा बड़ा रखा गया है।

    सस्पेंशन और ब्रेकिंग सिस्टम

    • 2025 Honda CBR 1000RR-R SP में फायरब्लेड SP में आगे और पीछे अपडेटेड इलेक्ट्रॉनिक ओहलिन्स सस्पेंशन दिया गया है। बाइक में कंसोल पर अनुशंसित सस्पेंशन सेटिंग्स भी दी गई है, ताकि राइडर बाइक को ठीक से सेट कर सकें।
    • ब्रेकिंग के लिए ब्रेम्बो के स्टाइलमा आर कैलिपर्स का इस्तेमाल किया गया है। होंडा की इस नई बाइक में 16.5-लीटर का फ्यूल टैंक, 115mm का ग्राउंड क्लीयरेंस और सीट की ऊंचाई 830mm है। इसका स्विंगआर्म होंडा की MotoGP बाइक से लिया गया है।

    नई CBR 1000RR-R SP के फीचर्स

    2025 Honda CBR 1000RR-R SP में एक 5-इंच का TFT कंसोल दिया गया है, जिसे कंट्रोल करने के लिए एक डेडिकेटेड फोर-वे स्विच भी दिया गया है। इसमें स्मार्ट की दी गई है, जो कीलेस इग्निशन को सपोर्ट करती है। इसके साथ ही व्हीली कंट्रोल, 9-लेवल लॉन्च कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल, 3-लेवल स्विचेबल ABS और एक स्टीयरिंग डैम्पर जैसे फीचर्स मिलते हैं और इसमें बाय-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर स्टैंडर्ड भी दिया गया है।

    कितनी है कीमत?

    भारतीय बाजार में 2025 Honda CBR 1000RR-R SP की एक्स-शोरूम कीमत 28,99,000 रुपये है। भारत में इसका सीधा मुकाबला, Kawasaki Ninja ZX-10R और BMW S 1000 RR से देखने के लिए मिलेगा।