Move to Jagran APP

2022 Ducati Panigale V4 मोटरसाइकिल हुई लॉन्च, तीन वेरिएंट के साथ मिलेगा जबरदस्त माइलेज

2022 Ducati Panigale V4 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। इसे 26.49 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर लाया गया है और इसमें 1103cc वाला लिक्विड-कूल्ड इंजन देखने को मिलता है। तो चलिए इस बाइक के बारे में विस्तार से जानते हैं।

By Sonali SinghEdited By: Published: Tue, 30 Aug 2022 09:59 AM (IST)Updated: Tue, 30 Aug 2022 09:59 AM (IST)
2022 Ducati Panigale V4 मोटरसाइकिल हुई लॉन्च, तीन वेरिएंट के साथ मिलेगा जबरदस्त माइलेज
2022 Ducati Panigale V4 भारत में हुई लॉन्च, देखें डिटेल्स

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। 2022 Ducati Panigale V4: डुकाटी इंडिया ने भारतीय बाजार में 2022 Panigale V4 रेंज को लॉन्च कर दिया है। यह एक सुपरस्पोर्ट मोटरसाइकिल है जिसे शानदार एरोडायनामिक्स और एर्गोनॉमिक्स के साथ लाया गया है। साथ ही ग्राहकों को इसमें - V4, V4 S, और V4 SP2 जैसे वेरिएंट्स चुनने का विकल्प भी मिलता है।

loksabha election banner

Ducati Panigale V4 का पावरट्रेन

डुकाटी पैनिगेल V4 के पावरट्रेन में 1,103cc वाला लिक्विड-कूल्ड, Desmosedici Stradale, V4-सिलेंडर इंजन है। यह इंजन 13,000rpm पर 212.5bhp की पावर और 9,500rpm पर 123.6Nm का पीक टॉर्क जनरेट कर सकता है। डुकाटी का दावा है कि यह बाइक 300 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 37 किलोग्राम डाउनफोर्स जनरेट करती है। बाइक में फ्रंट फोर्क और एक पूरी तरह से इंटीग्रेटेड रियर मोनो-शॉक सस्पेंशन सेटअप को भी शामिल किया गया है। ब्रेकिंग फीचर्स में ट्विन 330mm फ्रंट और सिंगल 245mm रोटर के साथ टू-पिस्टन कैलिपर शामिल है।

Ducati Panigale V4 राइडिंग फीचर्स

डुकाटी पैनिगेल V4 में तीन वेरिएंट के अलावा बेहतर राइडिंग के लिए फुल, हाई, मीडियम और लो जैसे टें राइडिंग मोड्स मिलते हैं। इसके अलावा, सुरक्षित राइडिंग के लिए , इंजन ब्रेक कंट्रोल, बॉश कॉर्नरिंग एबीएस और ट्रैक्शन कंट्रोल के साथ व्हीली कंट्रोल और स्लाइड कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं। साथ ही पावर लॉन्च, बाय-डायरेक्शनल क्विक शिफ्टर को भी शामिल किया गया है। साथ ही लेटेस्ट अपडेट के रूप में बाइक को अपडेटेड एरोडायनामिक्स, एर्गोनॉमिक्स, इंजन, चेसिस और इलेक्ट्रॉनिक्स मिलते हैं।

साथ ही बाइक 2022 Panigale V4 में एक मस्कुलर फ्यूल टैंक, अंडरबेली एग्जॉस्ट और सिंगल साइडेड स्विंगआर्म के साथ ट्विन-पॉड हेडलाइट असेंबली भी देखने को मिलता है। साथ ही 

Ducati Panigale V4 की कीमत

डुकाटी पैनिगेल V4 को तीन वेरिएंट मेंलाया गया है, जिसकी कीमत नीचे दी गई है-

Panigale V4: 26.49 लाख रुपये

Panigale V4 S: 31.99 लाख रुपये

Panigale V4 SP2: 40.99 लाख रुपये

भारत में नई डुकाटी का मुकाबला BMW S 1000RR और Kawasaki Ninja ZX10R जैसी मोटरसाइकिलों से होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.