विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Yezdi Old Vs New Bike: 'असली किंग' से कितनी धाकड़ है नई वाली येज्दी

By Sonali SinghEdited By: Sonali Singh
Published: Fri, 03 Feb 2023 06:46 PM (IST)

Yezdi Motorcycles येज्दी मोटरसाइकिल ने अपनी नई स्क्रैम्बलर बाइक को नए फीचर्स के साथ लॉन्च कर दिया है। ऐसे में ...और पढ़ें

Yezdi Old Vs New Bike: See The Basic Difference
Yezdi Old Vs New Bike: See The Basic Difference

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। 80 और 90 के दशक की लोकप्रिय बाइक येज्दी (Yezdi) अपने समय की असली रोड किंग मानी जाती है। इसका क्लासिक मॉडल आज भी कई लोगों के द्वारा पसंद किया जाता है। हालांकि, बदलते  समय के साथ येज्दी ने भी अपने मॉडलों में बदलाव किया है और अपने नए स्क्रैम्बलर और क्लासिक लीजेंड्स मॉडल को उतारा गया है। अब ऐसे में सवाल उठता है कि इसका नया मॉडल अपने क्लासिक मॉडल से किन-किन मामलों में बेहतर है। तो चलिए इसके बारे में जानते हैं।

Yezdi Old Classic

Yezdi के पुराने क्लासिक मॉडल की बात करें तो उस समय यह जावा मोटरसाइकिल के साथ मिलकर अपने क्लासिक लीजेंड्स को बनती थी। उस समय इस बाइक में 248.5cc का 2-स्ट्रोक, एयर-कूल्ड इंजन दिया गया था, जो 3500 आरपीएम पर 2.1 किलोग्राम का पीक टॉर्क जनरेट करता था। 4-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ यह जबरदस्त रफ्तार से युवाओं की पसंदीदा बाइक हुआ करती थी। क्लच प्लेट असेंबली में गियर बदलने के लिए ऑटोमैटिक रूप से ऑयल बाथ में चलने वाली 5 प्लेटें भी होती हैं।

New Yezdi Scrambler

नई येज्दी स्क्रैम्बलर की बात करें तो इसमें नए लुक के साथ पुराने मॉडल की क्लासिक टच दी गई है। पावरट्रेन के रूप में बाइक में 334cc का जबरदस्त सिंगल सिलिंडर, 4-स्ट्रोक, लिक्विड कूल्ड DOHC इंजन दिया गया है। ट्रांसमिशन के लिए अभी के हिसाब से यह बाइक 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है, जिसमें एक ऑफ रोड बाइक की सारी खूबियां हैं। लुक के लिए येज्दी बाइक को नए बैज के साथ बोल्ड ब्लैक लुक मिलता है। 

लेटेस्ट फीचर्स के रूप में येज्दी बाइक में कॉन्टिनेंटल द्वारा डुअल चैनल ABS, तीन राइडिंग मोड्स-रोड, रेन, ऑफ-रोड,  हैंडलबार-माउंटेड USB चार्जिंग पॉइंट, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन मिलता है।

कीमतों के बारे में बात करें तो Yezdi Adventure की कीमत 2.15 लाख रुपये है,जबकि Yezdi Scrambler की कीमत 2.10 लाख रुपये है। दोनों कीमतें एक्स-शोरूम दिल्ली हैं।  

ये भी पढ़ें-

सनरूफ वाली कार से हो सकते हैं दुर्घटना के शिकार, मौज -मस्ती की तो कटेगा चालान

कार में म्यूजिक सिस्टम लगवाने से पहले रखें इन बातों का ख्याल, हो न जाएं ठगी के शिकार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।