Yamaha E01 इलेक्ट्रिक स्कूटर की टेस्टिंग वैश्विक स्तर पर शुरू, जानिए इस EV की संभावित रेंज
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के कारण इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की डिमांड बढ़ती जा रही है। इसको देखते हुए कई टू-व्हीलर निर्माता कंपनियां इलेक्ट्रिक व्हीकल्स बना रही हैं। इस क्रम में Yamaha भी अपने E01 इलेक्ट्रिक स्कूटर की वैश्विक स्तर पर टेस्टिंग कर रही है।

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। कई अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों में प्रदर्शित होने के बाद Yamaha E01 इलेक्ट्रिक स्कूटर अब टेस्टिंग चरण में पहुंच गया है। थाईलैंड, ताइवान और इंडोनेशिया के साथ मलेशिया में इस EV के परीक्षण की पुष्टि की गई है। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक Yamaha E01 इलेक्ट्रिक स्कूटर का यूरोप और जापान में भी परीक्षण किया जाएगा। यामाहा ने यूरोप में हाईवे जैसी सड़कों पर इस ईवी के परीक्षण करने की योजना बनाई है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की टेस्टिंग कई अलग-अलग जलवायु वाले क्षेत्रों में की जाएगी।
इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में क्या होगा खास?
Yamaha E01 के रेंज, चार्जिंग प्रक्रिया और चार्जिंग टाइम के बारे में बात करें तो ये जानकारी परीक्षण के बाद ही सामने आएगी। Yamaha E01 का साइज और सिटिंग में ये ईवी Yamaha NMax के समान होगी। E01 एक 4.9 kWh लिथियम-आयन बैटरी को स्पोर्ट करेगा, जो एक इलेक्ट्रिक मोटर को पावर देगी, जो 5,000 आरपीएम पर 8.1 kW और 1,950 आरपीएम पर 30.2 एनएम का टार्क जनरेट करने में सक्षम होगा।
क्या होगी रेंज और स्पीड?
इसे खास तौर पर शहरी इलाकों में चलने के लिए डिजाइन किया गया है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 100 किमी. तक की रेंज और 100 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड दे सकता है। Yamaha E01 इलेक्ट्रिक स्कूटर के तीन पावर मोड के साथ-साथ रिवर्स मोड में भी आने की संभावना है।
1 घंटें में 80 फीसद तक होगा चार्ज
रिपोर्टों से पता चलता है कि नए इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए तीन चार्जिंग विकल्प होंगे। वॉल चार्जर का उपयोग करने वाले एक सामान्य चार्जर का उपयोग घरेलू उद्देश्यों के लिए किया जा सकता है। फास्ट चार्जर से इलेक्ट्रिक स्कूटर को एक घंटे में 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकेगा।
भारत में संभावनाएं तलाश रही कंपनी
इस बीच, Yamaha Motor India ने हाल ही में अपने डीलर पार्टनर्स को नए Neo's और E01 के रूप में इलेक्ट्रिक स्कूटरों की एक जोड़ी का प्रदर्शन किया है। हालांकि यह अनिवार्य रूप से देश में किसी भी स्कूटर के लॉन्च की गारंटी नहीं देता है। यह संकेत देता है कि कंपनी भारतीय बाजार में बैटरी से चलने वाले दोपहिया वाहनों की संभावनाएं तलाश रही है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।