Move to Jagran APP

Yamaha ने भारत में छुआ नया मील का पत्थर, 34 सालों में बनाए 1 करोड़ वाहन

Yamaha Motor ने भारत में एक और मील का पत्थर हासिल कर लिया है। जापान की दिग्गज टू-व्हीलर ने भारत में अपना 1 करोड़ प्रोडक्शन पूरा कर लिया है।

By Shridhar MishraEdited By: Published: Tue, 14 May 2019 08:54 PM (IST)Updated: Tue, 14 May 2019 08:54 PM (IST)
Yamaha ने भारत में छुआ नया मील का पत्थर, 34 सालों में बनाए 1 करोड़ वाहन
Yamaha ने भारत में छुआ नया मील का पत्थर, 34 सालों में बनाए 1 करोड़ वाहन

नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। Yamaha Motor ने भारत में एक और मील का पत्थर हासिल कर लिया है। जापान की दिग्गज टू-व्हीलर ने भारत में अपना 1 करोड़ प्रोडक्शन पूरा कर लिया है। आसान भाषा में कहे, तो यामाहा ने भारत में अब तक अपनी 1 करोड़ यूनिट्स बनाई है। Yamaha Motor को भारत में अपना प्रोडकशन शुरू किए 34 साल हो गए हैं। कंपनी ने भारत में अपनी शुरुआत साल 1985 में की थी। Yamaha Motor की भारत में तीन मैन्युफेक्चरिंग यूनिट्स हैं। इनमें सूरजपुर, फरीदाबाद और चैन्नई की यूनिट्स शामिल हैं। ऐसे में अब Yamaha FZS-FI V3.0 कंपनी के लिए एक खास बाइक हो गई है। दरअसल Yamaha FZS-FI V3.0 कंपनी का 1 करोड़वां प्रोडक्शन है, जो चेन्नई प्लांट में बनाई गई है।

loksabha election banner

Yamaha Motor की 1 करोड़ प्रोडक्शन में 22.12 फीसद हिस्सा स्कूटर्स का है। 1 करोड़ प्रोडक्शन का लगभग 80 फीसद हिस्सा सूरजपुर और फरीदाबाद प्लांट का है। जबकि, 20 फीसद प्रोडक्शन नए चेन्नई प्लांट में किए गए हैं। कंपनी की इस कामयाबी में मोटरसाइकिल्स का एक बड़ा हाथ है। 1 करोड़ प्रोडक्शन में कंपनी ने 77.88 लाख मोटरसाइकिल्स और 22.12 लाख स्कूटर्स का उत्पादन किया है।

Bajaj Pulsar 150 के बॉडी कवर को Amazon से खरीदने के लिए यहां क्लिक करें

Yamaha ने साल 1999 में पहला मील का पत्थर हासिल किया था। कंपनी के भारत में शुरू होने के 14 साल बाद यह पहला मौका था, जब यामाहा ने अपनी सूरजपुर प्लांट में 10 लाख प्रोडक्शन का आंकड़ा छुआ था। वहीं, साल 2012 कंपनी ने 50 लाख प्रोडक्शन का आंकड़ा हासिल किया। इसी साल कंपनी ने अपना पहला स्कूटर Yamaha Ray लॉन्च किया। साल 2016 में Yamaha ने 10 लाख स्कूटर के प्रोडक्शन का लक्ष्य हासिल किया। साल 2015 में कंपनी के नए चेन्नई प्लांट में प्रोडक्शन शुरू हो गया। कंपनी की तरफ से बताया गया है कि चेन्नई प्लांट के बाद इसकी प्रोडक्शन यूनिट्स में तेजी से बढ़ोतरी हुई है।

Royal Enfield के हेल्मेट को Amazon से खरीदने के लिए यहां क्लिक करें

यह भी पढें:

इन 8 गलतियों की वजह से मिनटों में कट सकता है चालान, हो सकती है जेल

नई कार से की गईं ये 6 गलतियां पड़ सकती हैं बहुत भारी

Yamaha और Royal Enfield की इन बाइक्स से सड़क हादसों पर लगेगी लगाम    

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.