Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Xiaomi SU7 को खास बनाती है 5 बातें, लेवल 2 ADAS से लेकर 11 हाई-डेफिनेशन कैमरे से लैस

    Updated: Mon, 26 Aug 2024 11:00 PM (IST)

    स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi ने SU7 इलेक्ट्रिक सेडान के साथ ऑटोमोटिव स्पेस में एंट्री कर चुकी है। हम यहां पर इसके 5 ऐसे फीचर्स के बारे में बता रहे हैं जो इसे बाकियों से खास बनाती है। इसमें 19-इंच के अलॉय व्हील 101kWh NMC बैटरी लेवल 2 ADAS 11 हाई-डेफिनेशन कैमरे लगाए गए हैं। जिससे यह और भी प्रीमियम बन जाती है।

    Hero Image
    Xiaomi SU7 सिंगल चार्ज में 800km का रेंज देती है।

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi ने अपनी इलेक्ट्रिक कार बनाने की घोषणा 2021 में की थी। अब इसकी बिक्री साल की शुरुआत से शुरू हो चुकी है। हम यहां पर आपको इसके 5 ऐसी खूबियों के बारे में बता रहे हैं, जो इसे खास बनाती है। आइए जानते हैं इसके बारे में।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Xiaomi SU7: डिजाइन

    Xiaomi SU7 के डिजाइन को Porsche Taycan और Tesla Model S जैसी अन्य इलेक्ट्रिक सेडान पर बेस्ड है। इसमे लगे हुए हेडलाइट्स McLaren 720S की याद दिलाती हैं और इसके टिंटेड रियर ग्लास और एडजस्टेबल रियर स्पॉइलर की मदद मिलती है। इसमें 19-इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। यह मेटियोर ब्लू, रेडिएंट पर्पल, बेसाल्ट ग्रे, लावा ऑरेंज, पर्ल व्हाइट और डायमंड ब्लैक कलर ऑप्शन में आती है।

    यह भी पढ़ें- Kia Seltos X-Line Aurora Black Pearl कलर में हुई लॉन्च, इंटीरियर और एक्टीरियर पहले से ज्‍यादा शानदार

    Xiaomi SU7: पावरट्रेन

    यह कई मोटर कॉन्फ़िगरेशन के साथ आती है, लेकिन भारत में इसका SU7 Max मॉडल मिलता है। यह एक ऑल-व्हील-ड्राइव वैरिएंट है। इसमें दो इलेक्ट्रिक मोटर दिए गए हैं, इसके आगे की तरफ इंडक्शन मोटर और पीछे की तरफ एक एसिंक्रोनस मोटर दिया गया है। इससे कार को 673 hp की पावर और 838 Nm का टॉर्क मिलता है। जिसकी वजह से यह 2.78 सेकंड में 0-100kph की रफ्तार पकड़ लेती है। Xiaomi SU7 में 101 kWh NMC बैटरी दी गई है। इसकी रेंज 800 km है।

    Xiaomi SU7: फीचर्स

    Xiaomi SU7 में कई फीचर्स दिए गए हैं। इसके दरवाजों को ओपन करने के लिए चाभी नहीं बल्कि NFC कार्ड दिया गया है। इसके स्टीयरिंग व्हील में हीटिंग फ़ंक्शन और 7.1 इंच की फ़्लिप-अप स्क्रीन दिया गया है। आगे वाली सीट इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल हैं और वेंटिलेशन और हीटिंग फ़ंक्शन के साथ आती है।

    Xiaomi SU7: सेफ्टी फीचर्स

    बाकी कार कंपनियों की तुलना में Xiaomi की इलेक्ट्रिक कार में पैसेंजर की सेफ्टी के लिए कई फीचर्स दिए गए हैं। इसमें ADAS लेवल 2 कैपेसिटी के लिए एक LIDAR दिया गया है। इसके साथ ही कार में 11 हाई-डेफ़िनेशन कैमरों का इस्तेमाल किया गया है।

    यह भी पढ़ें- Hyundai Alcazar Facelift का पहला वीडियो हुआ जारी, Shahrukh Khan ने दिखाई Unique फीचर की झलक

    Xiaomi SU7: कीमत

    वर्तमान में Xiaomi SU7 केवल चीन में बिक्री के लिए उपलब्ध है, जिसकी कीमत 215,900 युआन से 299,900 युआन (25.4 लाख रुपये से 35.3 लाख रुपये) तक है। भविष्य में यह भारत में लॉन्च हो सकती है।