Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    World EV Day 2023: ये हैं देश की टॉप 5 EV Charging Stations बनाने वाली कंपनियां

    By Atul YadavEdited By: Atul Yadav
    Updated: Sat, 09 Sep 2023 04:14 PM (IST)

    World EV Day 2023 टाटा पॉवर ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने वालों की लिस्ट में टॉप पर है। यह बिजली कंपनी दिल्ली हैदराबाद और मुंबई सहित 9 राज्यों के लगभग पूरे क्षेत्र को कवर करती है। कंपनी ने 40 शहरों में करीब 300 चार्जिंग प्वाइंट बनाए हैं। टाटा पावर द्वारा बनाए गए ईवी चार्जिंग समाधान चार्जिंग मानकों और विशिष्टताओं की एक विस्तृत श्रृंखला के साथ आते हैं।

    Hero Image
    EV Charging इंफ्रा में तेजी हो रही बढ़ोतरी

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। इस समय देश में चार्जिंग स्टेशंस का तेजी से विस्तार हो रहा है। इस सेक्टर में कई बड़े प्लेयर्स के साथ भारी संख्या में स्टार्टअप्स कंपनिया भी शामिल है। आज वर्ड ईवी डे 2023 के मौके पर हम आपको बताने जा रहे हैं उन 5 कंपनियों के बारे में जो देश में चार्जिंग स्टेशंस मैन्यूफैक्चरिंग की लिस्ट में काफी फेमस हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    टाटा पॉवर

    टाटा केवल इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में नंबर वन पर नहीं है, बल्कि चार्जिंग स्टेशंस लगाने वाली कंपनियों की लिस्ट में भी अपना नाम दर्ज किया है। टाटा पॉवर ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने वालों की लिस्ट में टॉप पर है। यह बिजली कंपनी दिल्ली, हैदराबाद और मुंबई सहित 9 राज्यों के लगभग पूरे क्षेत्र को कवर करती है। कंपनी ने 40 शहरों में करीब 300 चार्जिंग प्वाइंट बनाए हैं। टाटा पावर द्वारा बनाए गए ईवी चार्जिंग समाधान चार्जिंग मानकों और विशिष्टताओं की एक विस्तृत श्रृंखला के साथ आते हैं।

    एक्ज़िकॉम

    सार्वजनिक चार्जिंग के लिए EV चार्जिंग स्टेशनों का क्षेत्र Exicom की विशेषज्ञता के अंतर्गत आता है। एक्ज़िकॉम द्वारा उपलब्ध कराए गए इन ईवी चार्जिंग स्टेशनों से दोपहिया, तिपहिया और वाणिज्यिक वाहन अपनी कारों को रिचार्ज कर सकते हैं। इसने महिंद्रा कारों के लिए प्रभावशाली मात्रा में भारत एसी और डीसी चार्जर लगाए हैं

    चार्जर

    यह बैंगलोर स्थित स्टार्टअप कंपनी है। यह कंपनी छोटे दुकान मालिकों, रेस्तरां और मॉल में लगभग 3.3Kw पोर्टेबल चार्जर को किफ़ायती कीमतों में उपलब्ध करवाती है। इस पहल के बाद इस स्टार्टअप कंपनी को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली और पूरे शहर में पोर्टेबल चार्जर्स के लिए प्री-ऑर्डर प्राप्त हुए।

    पैनासोनिक

    पैनासोनिक भारत में एक ईवी चार्जिंग सेवा के साथ आया, जिसे निम्बस के नाम से जाना जाता है। Nymbus एक तकनीकी रूप से उन्नत चार्जिंग सेवा है, जो भौतिक घटकों जैसे चार्जिंग स्टेशन, स्वैप स्टेशन, टेलीमैटिक्स सिस्टम और क्लाउड सर्विस, एनालिटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी वर्चुअल सुविधाओं को जोड़ती है।

    एन्स्टो

    भारत में पहला Ensto इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन 2017 में नई दिल्ली में खोला गया था। इस चार्जिंग स्टेशन रेंज में एक मॉड्यूलर, हाई परफार्मेंस इलेक्ट्रिकल सिस्टम शामिल है, जो वाहनों को तेजी से रिचार्ज करने में मदद करती है। फास्ट चार्जिंग स्टेशंस का क्रेज वैसे भी देश में तेजी से बढ़ता जा रहा है, इसको ईवी ऑनर को समय की बचत करने में काफी मदद मिलती है।